[ad_1]

केन विलियम्सन
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह टिम साउदी को न्यूजीलैंड का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टिम साउदी ही कीवी टीम की कप्तानी करेंगे। विलियम्सन की कप्तानी में ही न्यूजीलैंड की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल जीतने वाली टीम बनी थी। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को जानकारी दी कि केन विलियम्सन ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और उनकी जगह टिम साउदी को यह जिम्मेदारी दी गई है। केन विलियम्सन वनडे और टी20 में न्यूजीलैंड के कप्तान बने रहेंगे। वह 2023 वनडे विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी करेंगे। वहीं, टॉम लाथम को टीम का कप्तान बनाया गया है।
[ad_2]
Source link