[ad_1]
10:15 AM, 16-Dec-2022
बेरोजगारी पर चर्चा की मांग
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने देश में बेरोजगारी पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
10:15 AM, 16-Dec-2022
आप सांसद राघव चड्ढा ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
आप सांसद राघव चड्ढा ने बेअदबी की घटनाओं में दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए कानूनों में संशोधन पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
09:50 AM, 16-Dec-2022
महिला सुरक्षा पर चर्चा के लिए स्वाति मालीवाल ने दोनों सदनों के सभापति को लिखी चिट्ठी
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर निर्भया कांड की 10वीं बरसी पर महिला सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज के संसदीय कार्य को स्थगित करने का आग्रह किया है।
09:45 AM, 16-Dec-2022
चीन के मुद्दे पर चर्चा के लिए सुरजेवाला ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। उन्होंने सभापति से इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और सरकार से बयान देने के लिए कहने की मांग की।
09:36 AM, 16-Dec-2022
Parliament Live: चीन के मुद्दे पर मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस, आज फिर हंगामे के आसार
संसद के शीतकालीन सत्र का आज 8वां कार्य दिवस है। चीन से टकराव के मुद्दे पर दोनों सदनों में आज एक बार फिर से हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने निर्भया कांड की 10वीं बरसी पर महिला सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखा है। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…
[ad_2]
Source link