[ad_1]

डांस करते समय हार्ट अटैक
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
डांस करते हुए अचानक से आए हार्ट अटैक से मौत होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब मध्यप्रदेश के सिवनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक महिला संगीत समारोह में डांस करते समय मंच से गिर गई और उसकी मौत हो गई।
मामला बंडोल थाना अंतर्गत बखारी गांव का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ डांस कर रही है। इसी दौरान वह अचानक स्टेज पर गिर जाती है।
MP में संगीत कार्यक्रम में डांस करते-करते महिला को आया हार्ट अटैक, स्टेज से गिरते ही दम तोड़ा #MPNews #ViralVideo #MadhyaPradesh #Seoni #HeartAttack #SuddenAttackhttps://t.co/CbHysgVkdr pic.twitter.com/q6pJXdAfYh
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) December 16, 2022
14 दिसंबर की रात बखारी में शादी समारोह से पहले संगीत का कार्यक्रम था। समारोह में परिवार की महिलाएं मंच पर डांस कर रही थीं। उसी समय एक महिला नाचते-नाचते मंच पर गिर गई। परिजन आननफानन में महिला को सिवनी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
थाना प्रभारी पंचेश्वर ने बताया कि परिवार के लोगों ने गुरुवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं गांव में शोक की लहर है।
[ad_2]
Source link