Home Breaking News Earthquake in California: भूकंप के तेज झटके से थर्राया कैलिफोर्निया, 6.4 रही तीव्रता

Earthquake in California: भूकंप के तेज झटके से थर्राया कैलिफोर्निया, 6.4 रही तीव्रता

0

[ad_1]

Earthquake

Earthquake
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप उत्तरी कैलिफोर्निया के एक ग्रामीण क्षेत्र फेरनडेल के पास आया जो सैन फ्रांसिस्को के लगभग 345 किमी एनडब्ल्यू और प्रशांत तट के करीब है। स्थिति देखते हुए वहां के प्रशासन ने 70,000 लोगों की बिजली काट दी है और भूकंप से कुछ इमारतों और एक सड़क को नुकसान पहुंचा है, दो लोग घायल हो गए।

काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने ट्विटर पर मंगलवार सुबह कहा कि पूरे हम्बोल्ट काउंटी में सड़कों और घरों को व्यापक नुकसान हुआ है, सीएनएन के मुताबिक, शेरिफ कार्यालय ने कहा कि कम से कम दो लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार फोर्टुना शहर में, कुछ स्टोरफ्रंट खिड़कियां टूट गईं।

कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

भूकंप की तीव्रता 
रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।

लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं। इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं। हालांकि इनसे न के बराबर ही नुकसान होता है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here