[ad_1]

शोपियां मुठभेड़
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मुठभेड़ मुंझ मार्ग इलाके में हुई।
एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए तीन स्थानीय आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है। जबकि तीसरे की पहचना की प्रक्रिया जारी है। इनमें से एक शोपियां का लतीफ लोन है, जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और दूसरा अनंतनागिन का उमर नजीर है, नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। इनके पास से एक एके 47 रायफल और दो पिस्टल बरामद हुई है।
Shopian, J&K | Encounter underway between security forces and terrorists, 3 LeT terrorists killed at Munjh Marg area
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/ky2KqbDNbm
— ANI (@ANI) December 20, 2022
बताया जाता है कि सुरक्षाबलों की टीम को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभिायन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।
इससे पहले सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंक के खिलाफ एक और कामयाबी मिली। पुलिस ने बारामुला में हथियार समेत आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link