Home Breaking News Weather Today: पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, घने कोहरे से कई शहरों में विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम

Weather Today: पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, घने कोहरे से कई शहरों में विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम

0

[ad_1]

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

देश के कई राज्यों में ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। खासकर दिल्ली, पंजाब और हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा इस कदर छाया है कि विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं।

अगले पांच दिनों तक इन पांच राज्यों में शीतलहर का प्रकोप
देश में 21 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी। 

मौसम विभाग ने जारी की कई शहरों की विजिबिलिटी रिपोर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी 20 दिसंबर को कई शहरों की विजिबिलिटी रिपोर्ट साझा की है। दिल्ली के पालम में सुबह करीब 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर रही वहीं सफदरजंग में 50 मीटर रही। पंजाब के भटिंडा में अत्यधिक घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी रही। अमृतसर, पटियाला और लखनई में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज गई है।

ठंड के मौसम में इन राज्यों में  बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

दिल्ली में गिरा पारा
दिल्ली में सुबह आठ बजे तापमान गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।

  • आइए जानतें हैं सात प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 6 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 9 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
पटना 12 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शिमला -3 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 8 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
मसूरी 1 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर -2 डिग्री सेल्सियस  12 डिग्री सेल्सियस

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here