Home Sports बांग्लादेश दौरा: टीम इंडिया के आधा दर्जन खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल, अब लिस्ट में जुड़ा नया नाम

बांग्लादेश दौरा: टीम इंडिया के आधा दर्जन खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल, अब लिस्ट में जुड़ा नया नाम

0
बांग्लादेश दौरा: टीम इंडिया के आधा दर्जन खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल, अब लिस्ट में जुड़ा नया नाम

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों से चोट की वजह से बुरी तरह से परेशान चल रही है. आईसीसी टी20 विश्व कप में भी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह भाग नहीं लेने से काफी मुश्किलें आई. अब बांग्लादेश का दौरा भी चोटिल खिलाड़ियों से भरा हुआ है. इस दौरे से एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन खिलाड़ियों को नाम टीम में शामिल करने के बाद हटाने पर मजबूर होना पड़ा है.

भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर पहले वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेलने आई थी. वनडे सीरीज से पहले ही कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर सामने आई. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युवा गेंदबाज यश दयाल बाहर हो गए. इसके बाद ऋषभ पंत भी भारत वापस भेज दिए गए. भारतीय टीम वनडे में उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए. दूसरे मैच में उनको फील्डिंग के दौरान चोट लगी और वो भी भारत वापस लौट गए. अब टेस्ट सीरीज में भी खिलाड़ी बाहर हुए.
” isDesktop=”true” id=”5085905″ >

आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी हुए चोटिल

लिस्ट में सबसे पहला नाम ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आता है. यो दोनों फिट नहीं होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गए. टीम में नाम आया और फिर नाम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा. विकेटकीपर ऋषभ पंत के वनडे सीरीज में ना खेलने की खबर सामने आई. यश दयाल को भी भारत वापस भेज दिया गया. दीपक चाहर भी वनडे सीरीज के बीच में चोटिल होकर स्वदेश रवाना हुए. इस बीच कप्तान रोहित शर्मा वनडे सीरीज में चोटिल हुए और पहले टेस्ट से बाहर हो गए.

अब लिस्ट में दो और नाम शामिल

रोहित की चोट सबके सामने थी लेकिन शमी को फिट ना हो पाने के बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टेस्ट टीम में आए नवदीप सैनी को भी चोट लग गई. दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने कप्तान रोहित और उनको बाहर होने की जानकारी दी.

बांग्लादेश दौरे में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट

मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा (फिट नहीं हो पाए), ऋषभ पंत (वनडे से वापस भेजा गया), यश दयाल (चोटिल) दीपक चाहर (चोटिल) रोहित शर्मा (चोटिल) नवदीप सैनी (चोटिल)

Tags: India vs Bangladesh, Navdeep saini, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here