[ad_1]
नवोदित निर्देशक आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म ‘कुत्ते’ के सामने ‘लकड़बग्घा’ आ डटा है। जी हां, नए साल के दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ये दिलचस्प जंग होने जा रही है। हाल ही में फिल्म ‘कुत्ते’ के ट्रेलर रिलीज के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई और अब कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में शानदार प्रीमियर के बाद फिल्म ‘लकड़बग्घा’ की रिलीज भी इसी दिन तय हो गई है। फिल्म ‘लकड़बग्घा’ के लीड कलाकार अंशुमान झा के मुताबिक यह एक सार्वभौमिक फिल्म है जिसमें कोलकाता की पृष्ठभूमि में एक ऐसी एक्शन में डूबी कहानी कहने की कोशिश की गई जो शायद भारतीय सिनेमा में इसके पहले कभी नहीं देखी गई।
इसे भी पढ़ें- 95th Academy Awards: ऑस्कर में ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ का डंका! दक्षिण भारतीय जोड़े पर आधारित है फिल्म
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘लकड़बग्घा’ की कहानी एक साधारण लड़के के बारे में है जो अवैध पशु व्यापार उद्योग के खिलाफ जंग छेड़ता है। गोद लिए हुए आवारा कुत्तों की रक्षा करने की कोशिश करते हुए फिल्म का नायक इस तथ्य का पता लगाता है कि कोलकाता बंदरगाह से एक अवैध पशु व्यापार काम करता है। इस बारे में और पता करने पर उसे सुराग मिलते हैं कि इन लोगों ने एक लुप्तप्राय भारतीय धारीदार लकड़बग्घा का कॉर्बेट नेशनल पार्क से अपहरण कर लिया है।
फिल्म के निर्देशक विक्टर मुखर्जी कहते हैं, ‘ये फिल्म कुछ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और एक तरह की सामाजिक टिप्पणी भी करती है। फिल्म का एक्शन आपको आश्चर्यचकित कर देगा। अंशुमन पर्दे पर निभाए गए अपने किरदारों के साथ हमेशा प्रयोग करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपना स्तर बढ़ा दिया है और इस फिल्म में उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को चौंका देगा। फिल्म के दूसरे कलाकार मसलन रिद्धि, परेश और मिलिंद ने भी अपने किरदारों को जीने में काफी मेहनत की है। फिल्म ‘लकड़बग्घा’ एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो सच्चाई को उजागर करने और भारतीय आवारा कुत्तों की नस्लों की रक्षा करने के लिए जान की बाजी लगा देता है।’
फिल्म ‘लकड़बग्घा’ में जानवरों के रक्षक बने अभिनेता अंशुमन झा ने इस फिल्म के लिए इजरायली मार्शल आर्ट क्राव-मागा की खास ट्रेनिंग ली है। त्साही शेमेश उनके ट्रेनर रहे जिन्होंने मार्वल स्टूडियो की चर्चित सीरीज ‘फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ में भी काम किया है। अंशुमान कहते हैं, ‘जानवर और एक्शन फिल्में मेरे दो सबसे बड़े जुनून हैं। फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में एक समलैंगिक की भूमिका निभाने के बाद मैं कुछ एकदम नया करना चाहता था। यह एक स्ट्रीट फाइट एक्शन फिल्म है।’
[ad_2]
Source link