Home Breaking News Ukraine Crisis: जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, बाइडन से की मुलाकात, यूक्रेन को और सैन्य सहायता देगा यूएस

Ukraine Crisis: जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, बाइडन से की मुलाकात, यूक्रेन को और सैन्य सहायता देगा यूएस

0

[ad_1]

राष्ट्रपति बाइडन से मिले जेलेंस्की

राष्ट्रपति बाइडन से मिले जेलेंस्की
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को दस महीने से ज्यादा होने वाले हैं लेकिन इसके रुकने के अभी कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की है। इसी के साथ अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने का एलान किया है। 

बाइडन ने किया स्वागत
फरवरी में रूसी हमलों के शुरू होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की पहली बार अमेरिका दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने उनका व्हाइट हाउस में स्वागत किया। वहीं दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। वहीं उप राष्ट्रपति कमला हैरिस बुधवार रात यूएस कैपिटल में कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के संबोधन में भाग लेंगी।

डराने के लिए किया गया हमला: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पुतिन ने एक राष्ट्र पर 300 दिन हमला किया है। उन्होंने यूक्रेन के लोगों के अधिकार पर क्रूर हमला किया है। इस पर विश्वास करना मुश्किल है। आगे कहा कि निर्दोष यूक्रेनी लोगों पर हमला उनको डराने के अलावा किसी अन्य कारण से नहीं किया है।

अमेरिकी कांग्रेस को दिया धन्यवाद

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मैं अमेरिकी कांग्रेस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। बहुत बहुत धन्यवाद, अध्यक्ष महोदय। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को धन्यवाद दिया और अपने देश की जनता की तरफ से अमेरिकियों को धन्यवाद दिया।

जेलेंस्की के अमेरिका पहुंचने के बाद किया सहायता का एलान

व्हाइट हाउस ने सैन्य सहायता की घोषणा जेलेंस्की के अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंचने के तुरंत की गई। बयान में कहा गया है कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल बैटरी के लिए धन मुहैया कराएगा। पैकेज में पहली बार पैट्रियट बैटरी सहित पेंटागन स्टॉक से हथियारों और उपकरणों में एक बिलियन और यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के माध्यम से 850 मिलियन फंडिंग शामिल है। 

उपग्रह नेटवर्क प्रणाली के सहायता में शामिल होने की संभावना

यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के माध्यम से की जाने वाली सैन्य सहायता का एक हिस्से का उपयोग एक उपग्रह संचार प्रणाली को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा, जिसमें एलन मस्क के स्वामित्व वाली महत्वपूर्ण स्पेसएक्स स्टारलिंक उपग्रह नेटवर्क प्रणाली शामिल होने की संभावना है साथ ही नासा भी इसमें अपनी भागीदारी निभा सकता है। 

अमेरिका मदद जारी रखेगा

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि जैसा कि रूस ने यूक्रेन में बुनियादी ढांचे के खिलाफ और लोगों पर अपने क्रूर हमलों को जारी रखा है। संयुक्त राज्य अमेरिका वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का स्वागत करता है। अमेरिका रूस के जारी क्रूर और अकारण हमले से खुद को बचाने में यूक्रेन की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण नई और अतिरिक्त सैन्य क्षमता प्रदान करेगा।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here