[ad_1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
चीन में कोरोना के बढ़ रहे खतरे की आ रही खबरों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से खासकर बेसहारा, निराश्रित और कमजोर वर्ग के असुरक्षित लोगों को बढ़ती ठंड और शीतलहर के साथ कोरोना से बचाने के लिए कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार रैन बसेरों का संचालन करने का निर्देश दिए गए हैं। वहीं आज यानी गुरुवार को सीएम कोविड को लेकर बैठक कर सकते हैं।
जारी दिशा निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रैन बसेरों में साफ-सफाई के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। नियमित सेनेटाइजेशन हो और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। उल्लेखनीय है कि चीन में कोरोना संक्रमण के कई नए मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए योगी सरकार भी सतर्क हो गई है।
साथ ही एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जापान, यूएस, कोरिया, ब्राजीन और चीन सहित अन्य कोविड प्रभावित देश से लौटने वालों की जांच की जाएगी। पॉजिटिव पाए जाने वालों के संपर्क में आए कम से कम 50 लोगों की जांच कराई जाएगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं अधीक्षकों को हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में मुकम्मल तैयार रखने और कोविड से जुड़े संसाधन दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें – यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, मरीजों की संख्या बढ़ने पर होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
ये भी पढ़ें – बोर्ड की बैठक: मदरसों में छुट्टी का दिन शुक्रवार की जगह रविवार को करने का प्रस्ताव, आगे हो सकता है फैसला
कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन हो सुनिश्चित
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए गरीबों, निराश्रितों व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय निदेशालय की डायरेक्टर नेहा शर्मा की ओर से समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के अंतर्गत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों में कोविड प्रोटोकॉल के पालन को अनिवार्य बताया गया है।
[ad_2]
Source link