[ad_1]
हाइलाइट्स
23 दिसंबर को केरल में होगा मिनी ऑक्शन.
आईपीएल 2022 में क्रिस लिन रहे थे अनसोल्ड.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के लिए मिनी ऑक्शन में महज एक दिन का समय बचा हुआ है. यह 23 दिसंबर को केरल में आयोजित किया जाएगा. आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक जाती है तो कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड भी रह जाते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल सकता है. इस ऑक्शन के लिए 405 प्लेयर्स ने अपने नाम दिए हैं. लेकिन स्लॉट 87 मौजूद हैं. ऐसे में कई बड़े प्लेयर्स को भी अनसोल्ड रहना पड़ सकता है. आइए ऐसे तीन दिग्गज खिलाड़ियों की बात करते हैं जो इस ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं.
1. केन विलियम्सन
इस लिस्ट में पहला नाम अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन का है. पिछले सीजन में हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को रिटेन किया था और टीम की कमान भी सौंपी थी. लेकिन विलियम्सन उम्मीद पर खरे नहीं उतर सके. उनकी कप्तानी में टीम काफी पीछे रह गई और इतना ही नहीं वह बल्ले से भी फ्लॉप साबित हुए. इस बार हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया है. अब देखना होगा कि कोई टीम उनपर भरोसा जताती है या नहीं.
2. जो रूट
दूसरा नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का है जिन्होंने आईपीएल के लिए काफी समय के बाद अपना नाम भेजा है. वह 1 करोड़ के बेस प्राइस के साथ इस ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं. लेकिन उन्होंने पिछले तीन साल से कोई भी इंटरनेशनल टी20 नहीं खेला है. ऐसे में इस ऑक्शन में उन्हें काफी मुश्किल हो सकती है. उनके अलावा कई बड़े खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों के लिए मौजूद होंगे. ऐसे में वह अनसोल्ड भी रह सकते हैं.
टॉस से पहले बताना होगे इम्पैक्ट प्लेयर के ऑप्शन, नए नियम को लेकर बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
3. क्रिस लिन
आईपीएल के इतिहास में इस बल्लेबाज का नाम विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना अच्छा खासा खौफ बना रखा था. लेकिन एक समय पर कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया था और वह मुंबई का हिस्सा थे. मुंबई की तरफ से उन्हें काफी कम मौके मिले जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. पिछले सीजन में क्रिस लिन अनसोल्ड रहे थे. अब इस सीजन में उनकी फॉर्म को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कौन सी टीम उन्हें अपने खेमें में शामिल कर सकती है. वह 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में शामिल होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, IPL Auction, Kane williamson, SRH
FIRST PUBLISHED : December 22, 2022, 07:06 IST
[ad_2]
Source link