Home Sports IPL Auction 2023: दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मिल गया है शार्दुल का विकल्प! इस खिलाड़ी के लिए लगाएगी एड़ी चोटी का दम

IPL Auction 2023: दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मिल गया है शार्दुल का विकल्प! इस खिलाड़ी के लिए लगाएगी एड़ी चोटी का दम

0
IPL Auction 2023:  दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मिल गया है शार्दुल का विकल्प! इस खिलाड़ी के लिए लगाएगी एड़ी चोटी का दम

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्या दिल्‍ली को मिल गया है शार्दुल ठाकुर का विकल्प?
गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में माहिर है स्टार ऑलराउंडर
फ्रेंचाइजी स्टार ऑलराउंडर के लिए लगाएगी एड़ी चोटी का दम

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है. सभी फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले अपनी कमियों को दूर करने में जुटी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) भी नीलामी के दौरान शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के विकल्प के लिए तैयार है. नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेड किया था. इस दौरान डीसी ने ठाकुर को केकेआर को सौंपा था, और उनकी जगह तेज गेंदबाज अमन खान को अपने बेड़े में जोड़ा था.

अब फ्रेंचाइजी नीलामी के दौरान उनकी जगह कैमरून ग्रीन (Cameron Green) पर बड़ी बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल कर सकती है. ग्रीन ओपनिंग से लेकर निचले क्रम तक हर जगह बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. यही नहीं वह टीम के लिए गेंदबाजी में भी कारगर साबित हो सकते हैं. मौजूदा समय में विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल हैं. बताया जा रहा है कि वह एड़ी की सर्जरी की वजह से बीबीएल से बाहर हैं. ऐसे में दिल्ली को एक उम्दा ऑलराउंडर बहुत जरुरी हो गया है, और यह कमी ग्रीन पूरा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- तिलमिलाए हरभजन ने कहा- बाहर होने से बचने के लिए कुलदीप को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार लेना बंद कर देना चाहिए

ग्रीन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

ग्रीन ने बहुत ही कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना एक बड़ा नाम बनाया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक कुल 38 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 44 पारियों में 1184 रन निकले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम आठ अर्द्धशतक दर्ज है.

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने 47 पारियों में 34 सफलता प्राप्त की है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 18, वनडे में 11 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच विकेट दर्ज हैं.

Tags: Cameron Green, Delhi Capitals, IPL Auction, Shardul thakur

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here