Home Sports VIDEO: आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या के साथी ने खोया आपा, सारा गुस्सा बैट पर निकाला

VIDEO: आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या के साथी ने खोया आपा, सारा गुस्सा बैट पर निकाला

0
VIDEO: आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या के साथी ने खोया आपा, सारा गुस्सा बैट पर निकाला

[ad_1]

हाइलाइट्स

हार्दिक पंड्या के साथी खिलाड़ी ने मैदान पर खोया आपा
आउट होने के बाद कि ऐसी हरकत की सब हैरान

नई दिल्ली. आउट होना, शायद ही किसी बैटर को पसंद हो. फिर चाहें वो शतक लगाकर पवेलियन लौटे या छोटी पारी खेलकर ही उसका खेल खत्म हो जाए. लेकिन, नाकाम रहने पर अगर कोई खिलाड़ी अपना आपा खो दे और मैदान में जेंटलमेंस गेम की मर्यादा से उलट कुछ करे तो किसी को भी बुरा ही लगेगा. ऐसा ही कुछ बिग बैश लीग 2022-23 में सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच में हुआ. बारिश से बाधित मैच में जीत सिडनी सिक्सर्स की हुई. इस मैच में सिडनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे. इसके जवाब में होबार्ट हरिकेंस 131 रन ही बना सके और 6 रन से मैच हार गए.

मैच के दौरान होबार्ट को हार का मुंह तो देखना ही पड़ा. साथ ही, टीम के कप्तान ने भी ऐसा कुछ किया, जिससे खेल की साख को झटका लगा. यह खिलाड़ी कोई और नहीं, आईपीएल 2022 में हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस की तरफ से खेले, मैथ्यू वेड हैं. इस मैच में वेड आउट होने के बाद अपना आपा खो बैठे और बैट को लात से उड़ा दिया. वेड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. यह वाकया होबार्ट हरिकेंस की पारी के 9वें ओवर में घटी. इस ओवर में वेड ने टॉड मर्फी की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश की. लेकिन, डीप मिडविकेट पर तैनात फील्डर के हाथों में गई. इसके बाद गुस्से में आकर वेड ने अपने बैट पर जोर से लात मारी.

Tags: Big bash league, Hardik Pandya, IPL, Matthew wade



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here