Home Sports IPL Mini Auction 2023 Live: आईपीएल नीलामी में किसका लगेगा जैकपॉट, कोच्चि में सजी खिलाड़ियों की मंडी

IPL Mini Auction 2023 Live: आईपीएल नीलामी में किसका लगेगा जैकपॉट, कोच्चि में सजी खिलाड़ियों की मंडी

0
IPL Mini Auction 2023 Live: आईपीएल नीलामी में किसका लगेगा जैकपॉट, कोच्चि में सजी खिलाड़ियों की मंडी

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023 Auction) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज यानी शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में होगी. इस मिनी ऑक्शन में दुनियाभर से 405 खिलाड़ी शामिल होंगे. आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले कुल 163 खिलाड़ियों को रीटेन किया है. अब 87 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है. इस बार नीलामी में 30 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे. फ्रेंचाइजी के पास कुल 206.5 करोड़ का पर्स बचा है. भारतीय समयानुसार ऑक्शन का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होगा.

इस टी20 लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर पहले ही 743.5 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं. इस बार नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, बेन स्टोक्स और सैम करेन पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है. इस मिनी ऑक्शन के लिए शुरुआत में दुनियाभर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से बीसीसीआई ने 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इनमें भारत के 273 खिलाड़ी शामिल हैं.

मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद एक ऐसी टीम होगी. जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा होगा. वही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपए ही बचे हैं. इतने पैसों में उन्हें 11 खिलाड़ियों को टीम के शामिल करना है. जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ी होने चाहिए.
आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए नीलामी का आयोजन कब किया जाएगा?

आईपीलए के 16वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन 23 दिसंबर 2022 को होगा.
आईपीएल के आगामी एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कहां होगी?

आईपीएल के आगामी एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होगी.

आईपीएल ऑक्शन की शुरुआत कितने बजे से होगी?

आईपीएल ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी.
आईपीएल 2023 नीलामी का सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा?

आईपीएल 2023 नीलामी (IPL Auction 2023 Live Telecast) का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

आईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL Auction 2023 Live Streaming) की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

आईपीएल ऑक्शन 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा (JioCinema) एप पर देख सकते हैं. साथ ही लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो कर सकते हैं.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here