[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कई ऐसे धुरंधर हैं जिनपर आज दोपहर कोच्चि में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन में नजर रहने वाली है. अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की यह नीलामी की जानी है. 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होने वाली है. इन्हीं नामों के बीच एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी भी होगा जिसने ऑक्शन से ठीक पहले दोहरा शतक जमाया है.
अब से कुछ घंटों के बाद लगेगा खिलाड़ियों का बाजार जहां एक से बढ़कर एक धुरंधर के नाम पर बोली लगेगी. मिनी ऑक्शन से पहले भारतीय खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीम को लुभाने का अच्छा मौका रणजी ट्रॉफी के रूप में मिला. पिछले कई सीजन में अलग अलग टीम की तरफ से खेल चुके मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सबकी नजर रहने वाली है. ऑक्शन से ठीक पहले उन्होंने 26 चौके और 3 छक्के की मदद से दोहरा शतक जमाया है. इस बार की नीलामी में वो 1 करोड़ की जगह 50 लाख की बेस प्राइस के साथ उतरे हैं.
बतौर ओपनर आईपीएल में शतक
2019 का आईपीएल भला कोई कैसे भूल सकता है. रहाणे ने ओपनिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स की तरफ से धमाकेदार ipl शतक जमाया था. 63 गेंद पर 11 चौके और 3 छक्के जमाते हुए 105 रन बना डाले थे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई यह पारी बेमिसाल थी. पिछले सीजन कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1 करोड़ की बोली लगाकर उनको टीम में शामिल किया था. पारी की शुरुआत करने के बाद चोट की वजह से उनको बाहर होना पड़ा था. नए सीजन के लिए उनको कोलकाता ने रिलीज करने का फैसला लिया.
कप्तानी का लंबा अनुभव
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और पुणे सुपर जायंट्स के लिए रहाणे ने कप्तानी की है. भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जो जीत हासिल की थी उसने इतिहास रचा. 25 आईपीएल मुकाबलों में 16 हार 9 जीत का रिकॉर्ड रखने वाले रहाणे पर कप्तानी का दांव लगाया जा सकता है. रोबिन उथप्पा के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स रहाणे की तरफ जा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajinkya Rahane, IPL, IPL 2023, IPL Auction
FIRST PUBLISHED : December 23, 2022, 10:23 IST
[ad_2]
Source link