[ad_1]

हर आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने वाली टीम का रिकॉर्ड
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
आईपीएल 2023 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई। पंजाब ने 18.50 करोड़ में सैम करन को खरीदा और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अगले सीजन में पंजाब की टीम सैम करन के दम पर पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। अब तक आईपीएल के 15 सीजन हो चुके हैं, लेकिन कभी भी पंजाब की टीम चैंपियन नहीं बनी है। हालांकि, आईपीएल का इतिहास भी पंजाब के पक्ष में नहीं है।
हर साल की नीलामी में सबसे बड़ा दांव लगाने वाली टीमों में सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ है, जब सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने वाली टीम ने खिताब जीता है। साल 2013 में मुंबई ने ग्लेन मैक्सवेल को 6.3 करोड़ में खरीदा था और वह उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इसी साल मुंबई की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन भी बनी, लेकिन मुंबई को जीत दिलाने में ग्लेन मैक्सवेल का कोई योगदान नहीं था। यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल की नीलामी में सबसे बड़ा दांव लगाने वाली टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
[ad_2]
Source link