[ad_1]

चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़
– फोटो : एएनआई
ख़बर सुनें
विस्तार
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ मचने की खबर है। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जनसभा नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में आयोजित की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें से पांच लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर बाद दो अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद यह भगदड़ मची। इस दौरान टीडीपी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
[ad_2]
Source link