Home Sports VIDEO: 9 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का कमाल… खड़ा किया रनों का पहाड़

VIDEO: 9 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का कमाल… खड़ा किया रनों का पहाड़

0
VIDEO: 9 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का कमाल… खड़ा किया रनों का पहाड़

[ad_1]

हाइलाइट्स

एलेक्स कैरी ने 133 गेंदों पर शतक जड़ा
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 575/8 घोषित
साउथ अफ्रीका की पहली पारी 189 पर ढेर

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बैटर एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. कैरी टेस्ट क्रिकेट में पिछले 9 वर्षों में शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 111 रन की पारी खेली. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से साल 2013 में विकेटकीपर ने टेस्ट में शतक जड़ा था.

लेफ्ट हैंड बैटर एलेक्स कैरी ने 133 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा. कैरी के टेस्ट करियर का यह पहला शतक है. उन्होंने 14 टेस्ट मैचों की 19वीं पारी में अपना पहला शतक लगाया है. कैरी ने 149 गेंदों पर 13 चौके लगाए. उन्हें पेसर मार्को यानेसन ने अपनी ही गेंद पर कैच किया. एलेक्स कैरी ने कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर 112 रन जोड़े. इससे पहले ब्रैड हैडिन ने साल 2013 में टेस्ट में शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें:ग्लेन मैक्सवेल से लेकर दीपक चाहर तक… 34 से लेकर 66 की उम्र में क्रिकेटर बने दूल्हा.. 5 खिलाड़ियों की चर्चा में रही शादी

VIDEO: टॉम लाथन-डेवोन कॉनवे ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के नाक में किया दम, बाबर आजम बने बॉलर, फिर भी…

Tags: Alex Carey, Australia, South africa



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here