[ad_1]
हाइलाइट्स
सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं मास्टर ब्लास्टर
फैंस को पसंद आ रहा है सचिन का देशी अंदाज में खाना खाना
नई दिल्ली. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का इन दिनों अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. सचिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जमीन पर बैठकर देशी व्यंजनों का आनंद उठा रहे हैं. इसमें वह अपने खाना बनाने के शौक के बारे में भी बताते हैं.
मास्टर-ब्लास्टर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दो महिलाएं देशी तरीके से चूल्हे पर रोटियां पका रही हैं. सचिन उनके पास पहुंचते हैं और कहते हैं कि मैंने आने का वादा किया था, इसलिए आ गया. सचिन उनसे पूछते हैं कि क्या पका रही हैं? महिलाएं बताती हैं कि बाजरे और गेहूं की रोटी बना रहे हैं. इस पर सचिन कहते हैं, मुझे भी खाना बनाना आता है लेकिन, मेरी रोटियां गोल नहीं बन पातीं. यह सुनकर महिलाएं हंसने लगती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arjun tendulkar, BCCI, Mumbai indians, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : December 31, 2022, 12:48 IST
[ad_2]
Source link