Home Breaking News दिल्ली के कंझावला केस में नया मोड़: हादसे के वक्त स्कूटी पर अकेली नहीं थी युवती, साथ में थी एक और लड़की

दिल्ली के कंझावला केस में नया मोड़: हादसे के वक्त स्कूटी पर अकेली नहीं थी युवती, साथ में थी एक और लड़की

0
दिल्ली के कंझावला केस में नया मोड़: हादसे के वक्त स्कूटी पर अकेली नहीं थी युवती, साथ में थी एक और लड़की

[ad_1]

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल की पूर्व संध्या पर कार से युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कंझावला युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वहघर चली गई थी। लेकिन मृतक का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे आरोपी 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। मृतक के पैर कार के एक्सल में फंस गए थे। पुलिस ने मृतक की दोस्त के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होगा।

सुल्तानपुरी कांड के पांचों आरोपियों ने जब कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी तो उन्होंने युवती को कार में फंसा देखा। आरोपियों ने युवती को कार के नीचे से निकाला और उसे खुले आसमान के नीचे सर्दी में वहीं फेंककर चले गए। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

 

सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एफआईआर (नंबर-2/23) में आरोपी अमित व दीपक ने कार मालिक आशुतोष को बताया है कि उन्होंने ज्यादा शराब पी रखी थी। उन्होंने किशन विहार में एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी। 

 

डर की वजह से वह मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने यह नहीं देखा कि युवती कार में फंस गई है। दूसरी तरफ इस मामले में गृहमंत्रालय ने संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

 

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुल्तानपुरी कांड मामले में संज्ञान लिया है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की देखरेख में विशेष टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट देने जा रही है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here