Home Sports PAK vs NZ: खराब पिच को लेकर पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, इस बॉलर ने कहा- क्या कमाल की सड़क है

PAK vs NZ: खराब पिच को लेकर पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, इस बॉलर ने कहा- क्या कमाल की सड़क है

0
PAK vs NZ: खराब पिच को लेकर पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, इस बॉलर ने कहा- क्या कमाल की सड़क है

[ad_1]

Pakistan vs New Zealand Test Match: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कराची के मैदान पर खेला जा रहा है. पाकिस्तान की खराब पिच को लेकर खूब आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग सपाट पिच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ट्रोल कर रहे हैं. कराची की पिच पर पहले टेस्ट मैच में रनों की बारिश हुई थी. जहां गेंदबाज विकेट लेने के तरसते हुए नजर आए. अब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनेघन ने कराची की पिच पर तंज कसा है. 

इस तेज गेंदबाज ने कसा तंज 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनेघन ने कराची की पिच के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या शानदार सड़क है, बल्लेबाजों का सपना.’ कराची की सपाट पिच बल्लेबाजों के बिल्कुल मुफीद मानी जा रही है. पहले टेस्ट मैच में भी खूब रन बने थे, जो कि ड्रॉ साबित हुआ था. पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने तूफानी दोहरा शतक लगाया था. 

ऐसा है दूसरे टेस्ट मैच का हाल 

कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने कमाल का खेल दिखाया. टॉम लाथम ने 71 रन और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की पारी खेली. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी निभाई. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 309 रन 6 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ भी हुई थी किरकिरी 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी पाकिस्तान को खराब पिच को लेकर खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी. जहां गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिली थी. पाकिस्तान के क्यूरेटर ट्रर्निंग ट्रेक बनाने के चक्कर में सपाट पिच बना दे रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को 3-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी. ICC ने भी रावलपिंडी की पिच को औसत से नीचे की रेटिंग दी थी. रावलपिंडी टेस्ट मैच की बात करें तो उस मैच में कुल 1768 रन बने थे.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here