[ad_1]
दिल्ली में यातायात डायवर्जन (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार से फिर से शुरू हो रही है। यात्रा सुबह 10 बजे से मरघट वाले बाबा से शुरू होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यात्रा वाले रूट से बचने की सलाह दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
यात्रा का रूट
यात्रा मरघट वाले बाबा से शुरू होकर हनुमान मंदिर, लालकिले के पास से शुरू होकर लोहे के पुल से बाएं मुड़कर शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, ओल्ड जीटी रोड, फर्नीचर मार्किट, वाई पॉइंट धरमपुरा से दाएं मुड़कर अंसारी रोड, स्लिप रोड, बाएं मुड़कर, 66 फूटा रोड, मौजपुर, बाबरपुर, गोकुलपुरी टी पॉइंट, दाएं मुड़कर, वजीराबाद रोड, थाना दयालपुर, लोनी गोल चक्कर, बाएं मुड़कर, लोनी बॉर्डर पर करीब 12 बजे पहुंचेगी। बहुत सारे पैदल यात्री व अनेक वाहन अलग-अलग स्थानों पर इस यात्रा में सम्मिलित होंगे।
[ad_2]
Source link