Home Breaking News IND vs SL 1st t20 Live: 2023 में भारत का पहला मैच आज, हार्दिक की कप्तानी में शुभमन गिल और शिवम मावी का डेब्यू

IND vs SL 1st t20 Live: 2023 में भारत का पहला मैच आज, हार्दिक की कप्तानी में शुभमन गिल और शिवम मावी का डेब्यू

0
IND vs SL 1st t20 Live: 2023 में भारत का पहला मैच आज, हार्दिक की कप्तानी में शुभमन गिल और शिवम मावी का डेब्यू

[ad_1]

06:20 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live: शिवम मावी और गिल का डेब्यू

इस मैच में शुभमन गिल और शिवम मावी का खेलना तय है। मैच से दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टी20 टीम की कैप दी गई। मावी पहली बार भारत के लिए खेलेंगे, जबकि शुभमन गिल इससे पहले टेस्ट और वनडे में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं।

05:43 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live: शिवम मावी को याद आए अंडर-19 के दिन

भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी को इस सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इसके बाद उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट के दिन याद किए। अंडर-19 क्रिकेट में मावी की टीम ने कमाल किया था। अब मावी देश की सीनियर टीम के लिए वह कमाल करना चाहते हैं।

04:38 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live: 2023 में भारत का पहला मैच आज, हार्दिक की कप्तानी में शुभमन गिल और शिवम मावी का डेब्यू

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम विजयी आगाज करने की कोशिश करेगी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को भारत का कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया का नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान में उतरना तय है। 

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी फिट हो चुके हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। हालांकि, टी20 टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। इसके बावजूद बुमराह भारतीय टीम के साथ अभ्यास करते दिख सकते हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here