[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 में रन से दी शिकस्त.
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त.
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. लेकिन अंत में यह मुकाबला भारत के नाम रहा. रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 2 रन से मात दी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम को अच्छी शुरुआत देने का भरपूर प्रयास किया. हालांकि, शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और संजू सैमसन फ्लॉप साबित हुए.
वहीं, टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या भी 29 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उसके बाद दीपक हूडा ने जिम्मेदारी ली और मेहमानों को रिमांड पर ले लिया. हूडा ने मेहमानों को आसमान ताकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने महज 23 गेंद में 41 रन की तूफानी पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 1 चौका और 4 गगनचुंबी छक्के निकले. वहीं, अक्षर पटेल ने भी उनका साथ दिया और 20 गेंद में 31 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच 61 रन की साझेदारी ने टीम को 162 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
मावी से मेहमान टीम के बल्लेबाज खाए मात
भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया के गेंदबाज शुरू से ही मेहमान टीम पर हावी नजर आए. इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने अपने पहले ही मैच में तबाही मचा दी. उन्होंने चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. मावी के अलावा हर्षल पटेल और रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक ने दो-दो सफलताएं अपने नाम की.
दीपक हूडा ने मेहमानों को आसमान ताकने पर किया मजबूर, छक्कों में डील कर जीता फैंस का दिल
भारत ने श्रीलंका को धूल
भारत के लिए नए साल की शुरुआत शानदार रही है. टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 2 रन से धूल चटाई है. 163 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम 160 रन ही बना सकी. टी20 सीरीज का दूसरा मैच मेहमान टीम के लिए करो या मरो की स्थिति के समान होगा. दूसरा मैच 5 जनवरी को महाराष्ट्र में खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Deepak Hooda, India Vs Sri lanka, Shivam mavi, Team india
FIRST PUBLISHED : January 03, 2023, 22:43 IST
[ad_2]
Source link