[ad_1]
नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का जादू चला. वानखेड़े स्टेडियम में इस विकेटकीपर बैट्समैन ने बल्ले के साथ-साथ अपनी गजब की फील्डिंग से भी फैन्स का दिल जीत लिया. ईशान ने फुर्ती दिखाते हुए डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा. इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
ईशान आज मैच के दौरान डेब्यूटेंट शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने आए थे. एक छोर से विकेट गिर रहे थे लेकिन इसके बावजूद वो दूसरे छोर पर तेजी से रन बनाते रहे. किशन ने 29 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और दो छक्के आए.
#Happy vibes #HardikPandya
Great fast bowling #umranmalik
Catch #ishankishan pic.twitter.com/0E2gYHPOWo— SpeaksTruth (@Baby10007) January 3, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Ishan kishan, Umran Malik
FIRST PUBLISHED : January 03, 2023, 22:02 IST
[ad_2]
Source link