Home Sports ‘भारत में सब MS Dhoni के बाद ही शुरू होता है’, टीम के नए मेंबर ने कह दी बड़ी बात

‘भारत में सब MS Dhoni के बाद ही शुरू होता है’, टीम के नए मेंबर ने कह दी बड़ी बात

0
‘भारत में सब MS Dhoni के बाद ही शुरू होता है’, टीम के नए मेंबर ने कह दी बड़ी बात

[ad_1]

हाइलाइट्स

जितेश शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है.
जितेश शर्मा आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं
जितेश को संजू सैमसन की जगह शामिल किया गया है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम में न केवल ईशान किशन, ऋषभ पंत या संजू सैमसन एमएस धोनी की तारीफ करते हैं, बल्कि भारतीय सेटअप का हर एक खिलाड़ी धोनी का फैन है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बैटर जितेश शर्मा भी एमएस धोनी की जबरदस्त, सटीक ग्लव्‍स वर्क की तारीफ में उतरे हैं. जितेश शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में शामिल किया गया है.

जितेश ने स्पोर्ट्स यारी पर बातचीत के दौरान कहा, “भारत में एमएस धोनी के बाद सब शुरू होता है. इसलिए यह कहने की जरूरत नहीं है कि मेरे साथ-साथ अन्य क्रिकेटरों के लिए वह कैसे प्रेरणादायक हैं. वह हमेशा अपने अपने ग्लववर्क के साथ अविश्वसनीय रहे हैं. मैं अपने ऑफ टाइम में यह समझने के किए उनकी वीडियो देखने की कोशिश करता हूं कि वह दबाव को कैसे संभालते हैं. वह मैच को आखिरी तक लेकर जाते हैं और किसी एक गेंदबाज को टारगेट करते हैं. ईश्वर की कृपा से अगर मुझे उनके साथ व्यक्तिगत रूप से आगे बातचीत करने का मौका मिलता हैं तो मैं उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश करूंगा.”

IND vs SL 2nd T20: त्रिपाठी vs गायकवाड़…किसे मिलेगा दूसरे टी20 में मौका? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?

पूर्व दिग्गज ने हार्दिक पंड्या को दी सलाह, बोले- ‘उन्हें अपने Attitude में सुधार करने की जरूरत’

टीम इंडिया अभी श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. पहले टी20 में भारत ने 2 रनों से करीबी जीत दर्ज की. वही गुरुवार को दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जाएगा और एक बार फिर टीम इंडिया की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी.संजू सैमसन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं उनकी जगह जितेश शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

Tags: IND vs SL, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here