[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक
मेंडिस ने 31 गेंदों में बनाए कुल 52 रन
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका (Ind vs Sl) के बीच चले रहे दूसरे टी20 मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. श्रीलंका की टीम की ओर से कुसल मेंडिस और पाथुम निशंका ओपनिंग करने के लिए उतरे और विस्फोटक शुरुआत दिलाई. कुसल मेंडिस ने 8वें ओवर में उमरान मलिक को छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया. कुसल मेंडिस ने 31 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से बेहतरीन 52 रन बनाए.
कुसल मेंडिस ने अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में नो बॉल का फायदा उठाते हुए 1 छक्का और 1 चौका जड़ा. उन्होंने हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को भी 1-1 छक्का जड़ा. हालांकि, वह 52 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें युजवेंद्र चहल ने 9वें ओवर में एलबीडब्ल्यू कर आउट कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, Kusal Mendis, Umran Malik
FIRST PUBLISHED : January 05, 2023, 20:14 IST
[ad_2]
Source link