[ad_1]
हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन रहीं दीपिका पादुकोण के लिए 25 जनवरी की तारीख पिछली बार पांच साल पहले लकी साबित हुई थी। इस बार उनकी फिल्म ‘पठान’ का रंग भले बेशरम कहलाया हो लेकिन इस तारीख का असर फिल्म पर अभी से दिखने लगा है। 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही इसे रिलीज करने वाली मल्टीप्लेक्स कंपनियों ने इसके शोज ज्यादा से ज्यादा रखने की जुगतें लगानी शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म शाहरुख और दीपिका दोनों के करियर की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होना है और सूर्य के उत्तरायण होते ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी खुल जाएगी। दीपिका की पिछली हिट फिल्म ‘पद्मावत’ भी 25 जनवरी को ही रिलीज हुई थी।
पद्मावत
25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही। ये फिल्म भी रिलीज से पहले खूब विवादों में रही। कई हिंदू संगठनों ने तब भी इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। 190 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 302.15 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने टेलीविजन, ओटीटी व अन्य अधिकारों की बिक्री से भी करीब 200 करोड़ रुपये और कमाए। ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली के साथ तीसरी बार इस फिल्म में काम किया था।
‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में करने के बाद दीपिका पादुकोण ने ‘छपाक’ में सोलो लीड करने का फैसला किया। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित थी। 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘छपाक’ में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया लेकिन व्यावसायिक रूप से फिल्म सफल नहीं रही। हालांकि एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण के अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विफल रही हालांकि फिल्म ने सारे अधिकारों की बिक्री से अपनी लागत वसूल कर ली थी।
Urfi Javed: उर्फी पर कार्रवाई न करने पर चित्रा वाघ ने महिला आयोग से किया सवाल, बोलीं- ये नंगा नाच नहीं चलेगा
दुनिया भर में बायोपिक फिल्मों में दर्शकों की घटती दिलचस्पी का असर भारत में पहली बार फिल्म ‘83’ में देखने को मिला। हालांकि इसके पहले कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ को भी दर्शकों ने नकार दिया था। 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई फिल्म ’83’ की 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप में जीत पर आधारित थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह और उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में काम करने के बदले फिल्म में हिस्सेदारी मांग ली थी। 270 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 109.02 करोड़ रुपये रहा।
Karan Johar: फीस बढ़ाने की मांग पर करण जौहर ने अभिनेताओं को लिया आड़े हाथ, कहा- यह फिल्म…
कोरोना संक्रमण काल में शूट हुई दीपिका पादुकोण की ‘गहराइयां’ ने उनकी ब्रांड इमेज को सबसे तगड़ा नुकसान पहुंचाया। धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म को कोई वितरक कंपनी सिनेमाघरों में रिलीज करने को तैयार ही नहीं हुई। करण जौहर ने इसे किसी तरह अमेजन प्राइम वीडियो को बेचा और इसी ओटीटी पर ये फिल्म 11 फरवरी 2022 को रिलीज हुई। फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण और नए सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी के अंतरंग दृश्यों की काफी चर्चा रही। इस फिल्म के न चलने का सबसे ज्यादा नुकसान भी सिद्धांत चतुर्वेदी को ही हुआ है।
Raveena Tandon: जाड़े के मौसम में रवीना टंडन ने बेजुबानों की मदद को बढ़ाया हाथ, कानपुर चिड़ियाघर में भेजे हीटर
[ad_2]
Source link