[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया को दूसरे टी20 में 16 रन से मिली हार.
श्रीलंका ने टी20 सीरीज में 1-1 से की बराबरी.
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर रोमांच का तीसरा डोज देखने को मिला. दूसरे टी20 में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इस मैच में पिछले रिकॉर्ड्स के विपरीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत कि शुरुआत कुछ इस तरह रही कि हार्दिक का फैसला भारी नजर आया. भारत की तरफ से शर्मनाक गेंदबाजी देखने को मिली. मेजबान टीम की तरफ से कुल 7 नो-बॉल देखने को मिली थी.
बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया के चार बल्लेबाज बिना दहाई का आंकड़ा छुए ही पवेलियन लौट गए. लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने मिलकर मेहमानों को आसमान ताकने पर मजबूर कर दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने एक मुर्दा मुकाबले में जान वापस ला दी और मैदान में कोहराम मचा दिया. अक्षर पटेल ने वानिंदु हसरंगा को टारगेट किया और छक्कों की हैट्रिक लगा दी. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी हाफ सेंचुरी के लिए महज 20 गेंद खर्च कीं. वहीं, सूर्या ने भी अपनी आग से मेहमानों को खूब तपाया. दोनों खिलाड़ियों के बीच एक आतिशी पार्टनरशिप देखने को मिली.
श्रीलंकाई कप्तान ने खेली तूफानी पारी
श्रीलंका के बल्लेबाजों ने मेजबान टीम की गलतियों का भरपूर फायदा उठाया. पहले सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. उन्होंने महज 33 गेंद में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतक जड़ा. उसके बाद असलंका ने भी 19 गेंद में 37 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 4 छक्के देखने को मिले. उसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान दशुन शनाका ने 22 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 206 तक ले गए.
दूसरा टी20 अर्शदीप के लिए रहा बुरा सपना, शुरुआती करियर में ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज
मेहमानों ने सीरीज में की बराबरी
मेहमान टीम की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली. हालांकि, टीम इंडिया ने जीत के लिए जान झोंक दी लेकिन अंत में मैच श्रीलंका के पक्ष में रहा. करो या मरो के मुकाबले में दशुन शनाका एंड कंपनी ने 16 रन से भारत को शिकस्त दी और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Axar patel, Dasun Shanaka, India Vs Sri lanka, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : January 05, 2023, 22:49 IST
[ad_2]
Source link