Home Sports क्रिकेट की जगह चुनी स्टडी…लेकिन अब टीम इंडिया में मचा रहे धमाल..जानें जडेजा के रिप्लेसमेंट की दिलचस्प कहानी

क्रिकेट की जगह चुनी स्टडी…लेकिन अब टीम इंडिया में मचा रहे धमाल..जानें जडेजा के रिप्लेसमेंट की दिलचस्प कहानी

0
क्रिकेट की जगह चुनी स्टडी…लेकिन अब टीम इंडिया में मचा रहे धमाल..जानें जडेजा के रिप्लेसमेंट की दिलचस्प कहानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में खेली शानदार पारी.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अक्षर ने की शानदार बल्लेबाजी.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एशिया कप के बाद चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं रहे. जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अक्षर पटेल (Axar Patel) की टीम में वापसी हुई. पटेल के लिए यह कोई गोल्डन चांस से कम नहीं था. इस हरफनमौला खिलाड़ी ने मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कई लोगों को अपना दीवाना बना लिया. चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी उन्होंने जडेजा की कमी टीम में बिल्कुल भी खलने दी.

अक्षर पटेल पढ़ाई में काफी अच्छे थे. उन्होंने क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं सोचा था लेकिन उन्हें इस खेल में काफी रुचि थी. वह बचपन में गेंद को अपने साथ रखकर सोया करते थे. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इस प्रतिभा से भरे खिलाड़ी को स्टडी और क्रिकेट में से किसी एक को चुनना था. अक्षर पटेल ने स्टडी को चुना लेकिन उनके पिता राजेश पटेल उनकी प्रतिभा को पहचान चुके थे. उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट खेलने की सलाह दी. 2013 में अक्षर पटेल को रणजी में खेलने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अक्षर ने 369 रन और 29 विकेट भी हासिल किए थे. जिसके बाद बीसीसीआई द्वारा उन्हें अंडर-19 क्रिकेटर ऑफ द ईयर से भी नवाजा गया था.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में की कमाल की बल्लेबाजी

अक्षर ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2014 में की थी. हालांकि, जडेजा की मौजूदगी में उनके करियर में रुकावट बनी रही. टीम इंडिया मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. जिसमें अक्षर पटेल ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया. दूसरे टी20 में उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, टीम इंडिया इस मैच को जीत नहीं सकी लेकिन उन्होंने विरोधी टीम के जहन में अपनी बल्लेबाजी से खौफ बना दिया है.

मिस्टर 360 ने हवाई छक्कों से एशियन चैपियंस से की डील, सूर्या के शतक से जले मेहमान

बल्लेबाज बनने के देखे थे सपने

अक्षर पटेल एक बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहते थे जबकि वह पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करते थे. लेकिन कोच ने उन्हें गेंदबाजी पर ध्यान लगाने के लिए कहा. जिसके बाद वह एक सफल ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं. श्रीलंका के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से अक्षर ने अपनी दावेदारी पेश की.

Tags: Axar patel, India Vs Sri lanka, T20 Series, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here