[ad_1]
हाइलाइट्स
सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 का पहला शतक जड़ा.
श्रीलंका के खिलाफ खेली 112 रनों की शानदार पारी.
नई दिल्ली: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आज (शनिवार) तीसरा टी20 मुकाबला खेल रही है. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 229 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम के बेहतरीन बैटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ दिया है. सूर्या इस शतक के साथ ही साल 2023 का पहला शतक जड़ने वाले बैटर भी बन गए हैं.
45 गेंदों में पूरा किया शतक:
सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेली. वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और विस्फोटक शुरुआत दिलाई. उन्होंने 45 गेंदों में शतक पूरा किया और 51 गेंदो में कुल 112 रन बनाए.
IND vs SL: उमरान मलिक को पूर्व कप्तान ने दी सलाह, बोले- इंटरनेशनल मैचों में जगह बनानी है तो…
पिछले 11 सालों में इन भारतीय बल्लेबाजों ने जड़ा था साल का पहला शतक:
2012: विराट कोहली, टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
2013: विराट कोहली, टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
2014: विराट कोहली, वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ
2015: केएल राहुल, टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
2016: रोहित शर्मा, वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
2017: विराट कोहली, वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ
2018: विराट कोहली, टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
2019: चेतेश्वर पुजारा, टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
2020: रोहित शर्मा, वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
2021: रोहित शर्मा, टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ
2022: ऋषभ पंत, टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
2023: सूर्यकुमार यादव, टी20 में श्रीलंका के खिलाफ
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, India vs Srilanka, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : January 07, 2023, 21:23 IST
[ad_2]
Source link