[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस में 12 साल हुए पूरे
5 बार टीम को चैंपियन बनाने का है रिकॉर्ड
नई दिल्ली: आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ 12 साल पूरे कर लिए हैं. रोहित शर्मा के नाम मुंबई इंडियंस को पांच खिताब दिलाने का रिकॉर्ड है. एमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं. जिन्होंने किसी फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय तक का समय बिताया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ अपने इस लंबे सफर पर बड़ी बात कही.
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मुंबई इंडियंस में मुझे 12 साल हो गए हैं. यह मेरे लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक जर्नी रही है. हमने दिग्गजों, युवाओं और हमारी पलटन के साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है. मुंबई इंडियंस मेरा परिवार है और मैं अपने साथी खिलाड़ियों, फैंस और मैनेजमेंट को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.”
35 वर्षीय रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 182 मैचों में 4709 रन बनाए हैं. जिसमें 109 नाबाद उनका उच्चतम स्कोर है. मुंबई इंडियंस के साथ करियर के दौरान उन्होंने 1 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं. वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से भी एक हैं.
ABD और Gayle भी सूर्या के सामने फीके…पूर्व क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात
बेशक रोहित शर्मा की नजर साल 2023 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस को छठा खिताब जितवाने पर होगी. मिनी ऑक्शन पूरी हो चुकी है और इस साल रोहित की टीम ने इस ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को शामिल किया है.
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली, कैमरन ग्रीन , जे रिचर्डसन ,पीयूष चावला, डुआन यानसेन, विष्णु विनोद ,शम्स मुलानी, मेहल वढेरा, राघव गोयल.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, Mumbai indians, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : January 08, 2023, 20:25 IST
[ad_2]
Source link