[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलेगा पाकिस्तान
9 जनवरी को कराची में होगा सीरीज का पहला मैच
नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ One Day Series) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 9 जनवरी से होगी. 3 मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले कराची में खेले जाएंगे. पाकिस्तान ने 16 सदस्यीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. ओपनर बैटर फखर जमां, शान मसूद और हारिस सोहेल की टीम में वापसी हुई है. चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों कामरान गुलाम, तैय्यब ताहिर और उसामा मीर को भी वनडे टीम में जगह दी है. वनडे और टी20 के उपकप्तान शादाब खान (Shadab Khan) को अनफिट होने की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया है.
ऑलराउंडर शादाब के बाहर होने की वजह से बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई वाली टीम में एक बदलाव और हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम के उप कप्तान शान मसूद (Shan Massood) होंगे. शान की करीब 4 साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. बाबर के बाद शान को नंबर 2 की हैसियत मिलने को स्टार बैटर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के लिए खतरे के तौर पर देखा जा रहा है. कीवियों के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शाहिद अफरीदी ने उन्हें बेंच पर बिठाकर सरफराज अहमद (Sarfaraj Ahamad) को मैदान में उतारा. सरफराज ने इस सीरीज में जैसा प्रदर्शन किया उससे अगले कुछ वक्त तक टेस्ट टीम में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है.
चेतन शर्मा क्या अफरीदी जैसे तेवर दिखा पाएंगे? रिजवान और शादाब को ‘बोल्ड’ कर चुके हैं शाहिद
बाबर-रिजवान की पाकिस्तान की टी20 टीम से होगी छुट्टी? शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा ऐलान
किसके पर कतर रहे हैं अफरीदी
मोहम्मद रिजवान को बाबर आजम का बेहद करीबी माना जाता है. बाबर पर आरोप लगते रहे हैं कि वह रिजवान की जगह किसी और विकेटकीपर बैटर को टीम में नहीं देखना चाहते. वनडे और टी20 में शादाब खान के बाद रिजवान का उप कप्तान बनना तय माना जा रहा था. हालांकि, शाहिद अफरीदी के आने के बाद हालात बदल गए. शान मसूद को उप कप्तान बनाए जाने को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है. शान ने अपना आखिरी वनडे मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. उन्होंने अब तक कुल 5 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें करीब 22 की औसत से 111 रन बनाए हैं. वहीं, रिजवान ने 49 मैचों में 29.58 की औसत से 1065 रन बनाए हैं.
पाकिस्तान की वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद (उप कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी, तैय्यब ताहिर और उसामा मीर.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Pakistan vs New Zealand, Shadab Khan, Shahid afridi
FIRST PUBLISHED : January 08, 2023, 20:28 IST
[ad_2]
Source link