Home Sports IND vs SL: मैच जीतते ही हार्दिक सेना ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान को इस मामले में छोड़ा पीछे; ENG की बराबरी की

IND vs SL: मैच जीतते ही हार्दिक सेना ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान को इस मामले में छोड़ा पीछे; ENG की बराबरी की

0
IND vs SL: मैच जीतते ही हार्दिक सेना ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान को इस मामले में छोड़ा पीछे; ENG की बराबरी की

[ad_1]

India vs Sri Lanka T20 Series: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20 में जीत के साथ भारत ने साल 2023 का बेहतरीन आगाज किया है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में 91 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. इससे भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड की बराबरी कर ली है. आइए जानते हैं, इसके बारे में. 

भारत ने बनाया ये रिकॉर्ड 

तीसरे T20 में जीत के साथ भारत की श्रीलंका के खिलाफ कुल 19वीं T20 जीत हो गई है. जो कि किसी भी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है. भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ा और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 29 टी20 मैचों में 19 में जीत हासिल की है. वहीं, पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 मैच जीते हैं. 

टी20 में विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत 

इंडिया – 19 जीत बनाम श्रीलंका (29 मैच)
इंग्लैंड – 19 जीत बनाम पाकिस्तान (29 मैच)
पाकिस्तान – 18 जीत बनाम न्यूजीलैंड (29 मैच)
भारत – 17 जीत बनाम वेस्टइंडीज (25 मैच)

भारतीय टीम ने जीती सीरीज 

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 मैच 2 रनों से जीता था. वहीं, दूसरे टी20 मैच में भारत को 16 रनों से शिकस्त मिली थी. वहीं, तीसरे टी20 मैच में भारत ने 91 रनों से जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से जीत ली. तीसरे मैच में भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने तूफानी सेंचुरी लगाई. उनकी वजह से ही भारत मैच जीतने में सफल रहा. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here