Home Breaking News Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ-कियारा सूर्यगढ़ पैलेस में करेंगे शादी, जानिए मेहंदी से लेकर वेडिंग की खास तैयारी

Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ-कियारा सूर्यगढ़ पैलेस में करेंगे शादी, जानिए मेहंदी से लेकर वेडिंग की खास तैयारी

0
Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ-कियारा सूर्यगढ़ पैलेस में करेंगे शादी, जानिए मेहंदी से लेकर वेडिंग की खास तैयारी

[ad_1]

कैटरीना-विकी कौशल, आलिया-रणबीर कपूर के बाद अब बॉलीवुड की एक और फिल्म स्टार जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक-दूजे के बनने जा रहे हैं। साल 2023 में यह बॉलीवुड की पहली फिल्मी सितारों की वेडिंग सेरेमनी होगी। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान के थार रेगिस्तान में रेतीले धोरों पर बने सूर्यगढ़ पैलेस को दोनों ने चुना है। 

प्री वेडिंग फंक्शंस 4 और 5 फरवरी, 6 को शादी

स्टार कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे। जिसमें देश-विदेश से आने वाले खास मेहमानों के बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। जबकि 6 फरवरी को दोनों बैंड बाजे और बारात के साथ मंडप में सात फेरे लेंगे। करीब 4 साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बनने का फैसला लिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों की रिलेशनशिप और लव केमिस्ट्री की खबरें उड़ने लगीं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को भी फैंस ने काफी पसंद किया। इस फ़िल्म के बाद कई बार सिद्धार्थ और कियारा साथ में डेट करते रहे। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाता रहा है।

 

जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस फेमस डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस और होटल

जैसलमेर के सम रोड पर बना सूर्यगढ़ पैलेस एक फेमस डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस और हेरिटेज लुक में बना लग्ज़री होटल है। यह करीब 65 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। इस होटल में दो बड़े लेक गार्डन साइट और बैंक्वेट हैं। साथ ही शादी की फेरों के लिए बावड़ी नाम की जगह पर मंडप सजाया जाएगा।


होटल में पांच हवेली नुमा विला और 94 से ज्यादा रूम शादी के लिए बुक रहेंगे। हाउसफुल 4 और रेस 3 जैसी फिल्मों की शूटिंग भी यहां पर हो चुकी है। होटल के कोर्टयार्ड में संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्में पूरी होंगी। डेजर्ट पर मेहमानों के लिए डिनर के भी बंदोबस्त किए जाएंगे। जिसका पर प्लेट अरेंजमेंट कॉस्ट 15 से 20 हजार तक रुपए होगा। 

मॉडल से फिल्म स्टार तक सिद्धार्थ मल्होत्रा का सफर

सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर मॉडल से लेकर फिल्म स्टार तक का रहा है। सिद्धार्थ ने करण जौहर के साथ माय नेम इज खान में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में हीरो के तौर पर उनका रोल रहा। सिद्धार्थ की तीन फिल्में -‘अदल बदल’, ‘मिशन मजनू’ और ‘योद्धा’ भी आने वाली हैं।

कियारा ने ‘गोविंदा नाम मेरा’ और ‘आरसी 15’ से पहचान पाई

कियारा आडवाणी पिछली बार फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ काम किया था। अब कियारा की फिल्म ‘आरसी 15’ भी रिलीज होगी। इसमें वह राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 

सियासी बगावत के वक्त गहलोत सरकार भी 14 दिन सूर्यगढ़ पैलेस में ठहरी

प्रदेश की गहलोत सरकार भी सरकार और कांग्रेस में साल 2020 में हुई सियासी बगावत के समय 14 दिन तक इसी होटल में ठहरी थी। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई राजनेता, फिल्मी हस्तियां, बिजनेसमैन और एनआरआई यहां पर ठहरते रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here