[ad_1]
घनश्याम लोधी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
रामपुर के सांसद घनश्याम सिंह लोधी को बार-बार धमकी दिए जाने के मामले की जांच पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों ने शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जिस नंबर से सांसद के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा रहा है और कॉल किया जा रहा है वह उड़ीसा का है। नंबर मिलने पर वह बंद मिलता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह कॉल पाकिस्तान से किया जा रहा है और इसके लिए वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल (वीओआइपी) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link