Home Sports Shakib AL Hasan: पहले चिल्लाए, फिर बल्ला उठाकर अंपायर की तरफ दौड़े शाकिब अल हसन; लाइव मैच में मचा दिया बवाल

Shakib AL Hasan: पहले चिल्लाए, फिर बल्ला उठाकर अंपायर की तरफ दौड़े शाकिब अल हसन; लाइव मैच में मचा दिया बवाल

0
Shakib AL Hasan: पहले चिल्लाए, फिर बल्ला उठाकर अंपायर की तरफ दौड़े शाकिब अल हसन; लाइव मैच में मचा दिया बवाल

[ad_1]

Shakib AL Hasan On Umpire: शाकिब अल हसन की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है. लेकिन अक्सर मैदान पर वह अपना आपा खो देते हैं. पिछले साल अंपायर से बुरा बर्ताव करने के मामले में शाकिब की जनकर आलोचना हुई थी, लेकिन फिर भी शाकिब अल हसन उससे कोई सबक नहीं ले रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अंपायर के ऊपर बल्ला लेकर हमला करने की कोशिश, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं, इसके बारे में. 

अंपायर से लड़े शाकिब 

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फॉर्च्यून बारीशाल और सिल्हट स्ट्राइकर्स के बीच मैच था. शाकिब अल हसन बारीशाल की तरफ से खेल रहे थे. उसकी पारी का 16वां ओवर चल रहा था. स्ट्राइकर्स के पेसर रेजूर रहमान गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने ओवर की चौथी गेंद बाउंसर फेंकी, जो शाकिब के ऊपर से गई, लेकिन अंपायर को ऐसा नहीं लगा और इसे लीगल गेंद माना. बस इस बात पर शाकिब भड़क गए. वह इस बात से गुस्सा थे कि अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार नहीं दिया. 

लेग अंपायर को देख शाकिब अल हसन जोर से चिल्लाए. इसके बाद वो बैट लेकर अंपायर की तरफ बढ़े और जोर-जोर से चिल्लाते हुए वाइड नहीं देने की वजह पूछी. इसके बाद उनमें और अंपायर में तीखी बहस हुई. बाद में विरोधी टीम के विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम को आकर मामला शांत करवाना पड़ा. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

शाकिब की पारी गई बेकार 

शाकिब अल हसन ने सिल्हट टाइगर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उन्होंने 32 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए. 194 रन बनाने के बाद भी उनकी टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here