[ad_1]
02:36 PM, 10-Jan-2023
हरसिमरत ने राहुल के पंजाब दौरे पर की टिप्पणी
राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने पंजाब के टुकड़े किए। इसके अलावा पंजाब के श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करवाया और सिखों का कत्लेआम करवाया। इसलिए पंजाब के लोग गांधी परिवार को कभी माफ नहीं कर सकते।
02:29 PM, 10-Jan-2023
मीडिया से नहीं की बात
राहुल गांधी दोपहर 2:24 मिनट पर मीडिया से बिना कोई बात किए वापस चले गए।
02:24 PM, 10-Jan-2023
श्री अकाल तख्त में बाहर से ही माथा टेका
राहुल गांधी श्री अकाल तख्त साहिब के अंदर नहीं गए। उन्होंने बाहर से ही श्री अकाल तख्त पर माथा टेका।
02:18 PM, 10-Jan-2023
राहुल गांधी ने सुना कीर्तन
राहुल गांधी ने श्री हरमंदिर साहिब में कीर्तन जत्थे के पीछे बैठकर इलाही गुरबाणी का कीर्तन सुना।
02:05 PM, 10-Jan-2023
कांग्रेस नेताओं ने बांधी पगड़ी
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने से पहले राहुल गांधी होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। वहां कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें पगड़ी बांधी। पगड़ी बांधकर ही वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए।
02:01 PM, 10-Jan-2023
स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी दोपहर करीब पौने दो बजे अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने पीली पगड़ी पहनी और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
12:29 PM, 10-Jan-2023
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाएंगे अमृतसर
राहुल गांधी कार से चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। वे एयरपोर्ट से अमृतसर जाएंगे।
11:23 AM, 10-Jan-2023
अब स्वर्ण मंदिर के लिए रवाना होंगे राहुल
अंबाला से गाड़ी के माध्यम से राहुल गांधी अब पंजाब जाएंगे। वहां पर यात्रा स्वर्ण मंदिर में दर्शन के बाद की जाएगी।
11:21 AM, 10-Jan-2023
जयराम रमेश बोले-एमपी और हरियाणा में सड़कें सबसे अधिक खराब
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा हरियाणा और एमपी में सबसे अधिक खराब सड़कें दिखी। हरियाणा के आठ जिलों में से सात जिलों में सड़कों पर गढ्ढे थे। कभी प्लानिंग कमीशन दूसरे राज्यों को हरियाणा की सड़कों का उदाहरण देते थे, मगर अब काफी खराब स्थिति है।
10:42 AM, 10-Jan-2023
सैनी भवन पहुंचे राहुल
राहुल अंबाला के सैनी भवन में पहुंच गए हैं।
09:31 AM, 10-Jan-2023
पूर्व बैंक कर्मी से मिले राहुल
सेक्टर 9 निवासी सुरेंद्र कुमार को प्रेम नगर चौक पर राहुल गांधी ने इशारा देकर बुलाया। उन्होंने पूछा कि आप क्या काम करते हैं तो सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह यूको बैंक से सेवानिवृत्त हैं। यूको बैंक में वह सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनसे मिलते हुए राहुल गांधी ने उनको भारत जोड़ो यात्रा का टिकट भी दिया।
09:05 AM, 10-Jan-2023
पूर्व एमसी के घर रुके राहुल
राहुल गांधी पूर्व पार्षद हरजिंदर सिंह पूनिया उर्फ रिंकू के घर लगभग एक घंटा रुके
08:06 AM, 10-Jan-2023
अंबाला शहर के जंडली पुल पर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी अंबाला शहर के जंडली पुल पर पहुंच गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।
07:40 AM, 10-Jan-2023
आज 12 बजे तक बंद रहेगा अंबाला जाने वाला मार्ग
भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज सुबह छह बजे से 12 बजे तक कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने चालकों से इस समय वाहन इस रास्ते पर न लाने के लिए कहा है।
07:30 AM, 10-Jan-2023
सैनी आश्रम में प्रेसवार्ता
सैनी आश्रम में मंगलवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देंगे।
[ad_2]
Source link
