Home Breaking News IND vs SL ODI Live Score: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल का भी अर्धशतक, भारत का स्कोर बिना नुकसान 100 रन के पार

IND vs SL ODI Live Score: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल का भी अर्धशतक, भारत का स्कोर बिना नुकसान 100 रन के पार

0
IND vs SL ODI Live Score: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल का भी अर्धशतक, भारत का स्कोर बिना नुकसान 100 रन के पार

[ad_1]

02:35 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इसके साथ ही भारत इस मैच में मजबूत शुरुआत कर चुका है। रोहित शर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब हैं। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और अच्छी गति से रन बना रहे हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 102 रन है।

रोहित शर्मा ने 27वीं बार वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करते हुए शतकीय साझेदारी की है। वह 18 बार शिखर धवन, पांच बार लोकेश राहुल, तीन बार अजिंक्य रहाणे और एक बार शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर चुके हैं।

02:28 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपना 47वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 41 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। रोहित शर्मा इस पारी में अब तक सात चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। वह बेहतरीन लय में हैं और एक बार फिर बड़ी पारी खेल सकते हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95 रन है।

02:15 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत ने पावरप्ले में 75 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 75 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की है और दोनों बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। रोहित अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

02:03 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं। खासकर रोहित शर्मा इस मैच में अलग अंदाज में खेल रहे हैं।

01:56 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की तेज शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी बेहतरीन लय में दिख रही है और तेजी से रन बना रही है। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के करीब पहुंच गया है।

01:43 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने ऊतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और अच्छी गति के साथ रन बना रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन है।

01:30 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर चार रन है।

01:04 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live: जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंकाः पथूम निशांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।

12:58 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live: श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रात के समय यहां काफी ओस गिरेगी ऐसे में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। इसी वजह से उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करने पर भी वह खुश हैं। इस मैच में श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं।

12:54 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live: टॉस से पहले तैयारी कर रही टीम इंडिया

भारतीय खिलाड़ी टॉस से पहले अभ्यास कर रहे हैं और मैच के लिए तैयार हो चुके हैं। भारत के कई खिलाड़ी लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। टीम इंडिया एक और सीरीज जीतकर श्रीलंका के खिलाफ अपना बेहतर रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।

 

12:48 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live: भारतीय टीम में विराट-रोहित की वापसी

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेले थे, लेकिन टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब वनडे सीरीज में सभी बड़े खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और मोहम्मद शमी भी इस सीरीज में खेलते दिखेंगे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है। जसप्रीत बुमराह भी चोट से उबरने के बाद इस सीरीज में खेलने वाले थे, लेकिन अभी भी उनकी पीठ में जकड़न है। इस वजह से उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है।

12:41 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल का भी अर्धशतक, भारत का स्कोर बिना नुकसान 100 रन के पार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर तीन मैच की वनडे सीरीज का विजयी आगाज करना चाहेंगी। 2023 में भारतीय टीम पहली बार वनडे मैच खेलने उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया जीत के साथ वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करना चाहेगी। इसी साल भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here