Home Breaking News Weekly Horoscope (09-15 Jan): यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य साथ

Weekly Horoscope (09-15 Jan): यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य साथ

0
Weekly Horoscope (09-15 Jan): यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य साथ

[ad_1]

मेष

मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह किस्मत की बजाय कर्म पर भरोसा करना होगा। साथ ही साथ कोई भी बड़ा फैसला आवेश में आकर या भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको लीक से हटकर काम करने के अवसर प्राप्त होंगे, जिसका आपको पूरा फायदा उठाना चाहिए। इस दौरान उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है जो लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे। यदि आप इस दौरान अपना आत्मविश्वास बनाए रखने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको न सिर्फ करियर बल्कि कारोबार में मनचाही सफलता मिल सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा, लेकिन इस पूरे सप्ताह आपको कारोबार में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। जो लोग बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे उन्हें इस सप्ताह के अंत तक अपनी सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको अपने खान-पान और दिनचर्या को सही बनाए रखने की जरूरत बनी रहेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव मंत्र का जप करें।  

वृष

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़े खर्चे आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपना हक पाने के लिए अपनों के साथ संघर्ष करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति या फिर किसी अन्य भूमि-भवन से जुड़े विवाद के मामले को कोर्ट-कचहरी जाने की बजाय यदि संभव हो तो बातचीत से निबटा लें। इस सप्ताह पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है, लेकिन परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता पाने के लिए परिश्रम ही उनके लिए आखिरी विकल्प है, इस बात को उन्हें समझना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे और मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित है। ऐसे में इस दिशा में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन से करें। शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चीनी या चावल दान करें। 

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी को जवाब देते समय या किसी बड़े निर्णय को लेते समय खूब सावधान रहना होगा। इस सप्ताह आपकी एक छोटी सी भूल या फिर कहें निर्णय लेने में की गई एक छोटी सी गलती आपके बड़े अफसोस का कारण बन सकती है। इस सप्ताह न तो दूसरों के विवाद में पड़ें और न ही अपने घर में किसी के साथ बेवजह का विवाद करें। मामला चाहे घर-परिवार से जुड़ा हो या फिर कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर की बात को गंभीरता से सुनें और यदि चीजें आपके पक्ष में न हों तो अपनी असहमति भी बड़े आदर के साथ प्रकट करें। ध्यान रखें कि विवादित विषय पर की गई हल्की बात आपको मुश्किल में डाल सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं के हल निकलते हुए नजर आएंगे और इस दौरान आपको अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अपनी जेब को देखते हुए खर्च करने की जरूत रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सलाह को नजरंदाज करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी की पूजा एवं सेवा करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को श्रृंगार की वस्तुएं दान करें। 

कर्क

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। स्वजनों से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिलने पर मन थोड़ा दु:खी रहेगा। मनचाहे रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को कठिन परिश्रम पर ही मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहेगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस दौरान अपने बुजुर्गों या फिर शुभचिंतकों की राय को नजरंदाज न करें। व्यवसाय में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और जोखिम भरे निवेश से बचें। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को बजाय विवाद के संवाद से दूर करें। कठिन समय में

जीवनसाथी परछाईंं की तरह साथ खड़ा रहेगा और आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें। 

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह करियर और कारोबार के लिए किए गए आपके प्रयास पूरी तरह से सफल होंगे। आप अपने विवेक एवं बुद्धि से जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किल से उबर जाएंगे, जिससे आपके मन को काफी राहत होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो जाएगी। इस सौदे में आपको मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर की कृपा बरसेगी। संभव है कि आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल जाए। मनचाहा प्रमोशन या ट्रांस्फर मिल सकता है। कमीशन या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए समय शुभ है। व्यवसाय से जुड़े सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह विशेष लाभ होगा। बाजार में उनकी धाक बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here