Home Breaking News ‘क्या पता यह मुझे कहां ले जाए’: सड़क किनारे चाय बनाते हुए महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

‘क्या पता यह मुझे कहां ले जाए’: सड़क किनारे चाय बनाते हुए महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

0

[ad_1]

महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा
– फोटो : सोशल मीडिया

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर भाजपा की तीखी आलोचना को लेकर चर्चा में रहने वाली महुआ ने एक बार फिर से अलग अंदाज में भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने अब चाय बनाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है-‘ चाय बनाने में हाथ आजमाया, क्या पता यह मुझे कहां ले जाए?’ महुआ का यह तंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बचपन में ‘चायवाला’ के तौर पर काम किया था। 
 
महुआ के लोकसभा क्षेत्र का है वीडियो 
यह वीडियो महुआ के लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का है। जहां, टीएमसी नेता इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए ममता सरकार के दीदी सुरक्षा कवच का प्रचार कर रही हैं। वीडियो में महुआ मोइत्रा सड़क किनारे चार की स्टॉल पर हैं और खौलती चाय में चीनी मिलाते हुए दिख रही हैं। 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट 
महुआ के इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। भाजपा के पूर्व नेता व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा, मुझे यकीन है कि यह आपको कहां ले जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, देश के लिए एक ही चायवाला काफी है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here