Home Sports ODI World Cup से पहले भारत को मिला धाकड़ गेंदबाज, गेंदबाजी से जुड़ी बड़ी टेंशन कर सकता है दूर

ODI World Cup से पहले भारत को मिला धाकड़ गेंदबाज, गेंदबाजी से जुड़ी बड़ी टेंशन कर सकता है दूर

0
ODI World Cup से पहले भारत को मिला धाकड़ गेंदबाज, गेंदबाजी से जुड़ी बड़ी टेंशन कर सकता है दूर

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे कोलकाता में खेला जाएगा
एक गेंदबाज दूर सकता है गेंदबाजी से जुड़ी टीम इंडिया की बड़ी टेंशन

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे की सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया गुवाहाटी में खेला गया पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है. इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप होना है और उस लिहाज से हर वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम है. बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि उसने विश्व कप को ध्यान में रखते हुए 20 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए हैं और उन्हीं को इस साल आजमाया जाएगा.

कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो फिलहाल टीम से बाहर हैं. लेकिन विश्व कप के संभावितो में उनका नाम हो सकता है. ऐसे ही एक गेंदबाज हैं प्रसिद्ध कृष्णा. जो पिछले साल अगस्त में जिम्बाब्वे दौरे के बाद से ही चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं. हालांकि, प्रसिद्ध ऐसे गेंदबाज हैं जो टीम इंडिया की विश्व कप की योजना का हिस्सा जरूर होंगे. वो नई गेंद के साथ ही बीच के ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. लेकिन उनकी गैरहाजिरी में उमरान मलिक को मिडिल ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने अब तक इसे बखूबी निभाया है. ऐसे में भारत को विश्व कप से पहले बीच के ओवर में गेंदबाजी के लिए एक और विकल्प मिल गया.

उमरान मलिक ने बीते 1 साल में अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है. उनकी पहचान रफ्तार तो है ही. वो लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. लेकिन अब उनकी गेंदबाजी में रफ्तार के साथ-साथ नियंत्रण आता दिख रहा है. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में बीच के ओवर में अच्छी गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने गुवाहाटी में हुए पहले वनडे में भी उसी प्रदर्शन को बरकरार रखा. उमरान ने मैच में 8 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट लिए. उमरान ने यह तीनों ही विकेट मिडिल ओवर में लिए. उन्होंने 2 ओवर के भीतर पाथुम निसंका (72) का शिकार किया और इसके बाद ड्यूनिथ वेलालागे को खाता भी नहीं खोलने दिया.

उमरान ने मिडिल ओवर में अच्छी गेंदबाजी की
उमरान को पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा ने 12वें ओवर में गेंद थमाई. तबतक श्रीलंका के 2 विकेट गिर गए थे. मेहमान टीम पहले से ही दबाव में थी. उसी का फायदा उठाते हुए रोहित ने उमरान को गेंद थमाई और उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और दूसरे ही ओवर में चरिथ असालंका को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवा दिया और कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया.

उमरान ने पहले स्पैल में 3 ओवर डाले और 20 रन देकर 1 विकेट लिया. इसके बाद, दूसरे स्पैल में भी कप्तान रोहित ने उमरान से 3 ओवर गेंदबाजी कराई. इसमें उन्होंने सिर्फ 12 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए. यानी पहले 6 ओवर में उमरान ने 32 रन दिए और 3 विकेट झटके. डेथ ओवर में जरूर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने उनके खिलाफ ताबड़तोड़ शॉट्स खेले. उमरान के आखिरी 2 ओवर में 25 रन आए. उनकी आखिरी 12 गेंद अगर छोड़ दी जाए तो गुवाहाटी वनडे में उन्होंने मिडिल ओवर में अच्छी गेंदबाजी की.

IND vs SL ODI: भारत-श्रीलंका की ईडन गार्डेंस में हुई पिछली टक्कर में आया था तूफान, एक पारी से बदल गया क्रिकेट का इतिहास

टी20 में भी उमरान ने अच्छी गेंदबाजी की थी
इससे पहले, टी20 सीरीज में भी हार्दिक पंड्या ने उमरान को बीच के ओवर में आजमाया था और टी20 में उमरान इस कसौटी पर खरे उतरे थे. उमरान एक्स फैक्टर वाले गेंदबाज हैं. इससें कोई शक नहीं. उनके पास रफ्तार है. ऐसे में अगर वनडे में उन्हें बीच के ओवर में आजमाया जाता है तो वो काफी असरदार साबित हो सकते थे. क्योंकि तब ज्यादा फील्डर तीस गज के दायरे के बाहर रहते हैं. ऐसे में उमरान की रफ्तार का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स भी यही बात दोहरा रहे हैं.

VIDEO: कोलकाता पहुंचकर राहुल द्रविड़ को मिला सरप्राइज….टीम इंडिया ने यूं मनाया द वॉल का बर्थडे

उमरान का बीच के ओवर में इस्तेमाल करने से विरोधी टीम पर हमेशा दबाव बना रहेगा. क्योंकि रफ्तार उनका एक्स फैक्टर है और वो इससे चौंका सकते हैं. ऐसे में विश्व कप के लिहाज से भारत के पास बीच के ओवर में गेंदबाजी के लिए उमरान बेहतर विकल्प बन सकते हैं और अगर वो मिले मौके को इसी तरह भुनाते रहे तो शायद प्रसिद्ध कृष्णा की जगह विश्व कप का टिकट कटा लें.

Tags: India Vs Sri lanka, Prasidh krishna, Rohit sharma, Team india, Umran Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here