Home Sports ‘रोहित पोंटिंग से बेहतर खिलाड़ी हैं’, कमेंट गंभीर को पड़ गया भारी, फैन्स ने याद दिलाए सचिन-विराट

‘रोहित पोंटिंग से बेहतर खिलाड़ी हैं’, कमेंट गंभीर को पड़ गया भारी, फैन्स ने याद दिलाए सचिन-विराट

0
‘रोहित पोंटिंग से बेहतर खिलाड़ी हैं’, कमेंट गंभीर को पड़ गया भारी, फैन्स ने याद दिलाए सचिन-विराट

[ad_1]

हाइलाइट्स

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को रिकी पोंटिंग से बेहतर बताया है.
गौतम गंभीर ने सचिन-विराट की तुलना को बेमानी बताया था.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा को रिकी पोंटिंग से बेहतर खिलाड़ी बताकर गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर फैन्स के निशाने पर आ गए हैं. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में रिकी पोंटिंग के शतकों से महज एक शतक पीछे हैं. बावजूद इसके टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता गंभीर का मानना है कि रोहित, पोंटिंग से बेहतर हैं. उनके इस बयान के बाद फैन्स उन्हें उनके उस कमेंट की याद दिला रहे हैं, जो उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना को लेकर किया था.

भारत और श्रीलंका के बीद दूसरे वनडे मैच से पहले गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ”हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले चार-पांच साल में उन्होंने इतने शतक जमाए हैं. रोहित शर्मा पिछले पांच-छह साल से पहले इस निरंतरता में नहीं थे. पिछले पांच-छह-सात साल में उन्होंने करीब 20 शतक जरूर लगाए हैं.” गौतम गंभीर के इस कमेंट से संजय मांजरेकर हैरान थे.

टीम इंडिया की स्टार ने क्रिकेटर को चुना हमसफर, घुटने पर बैठ किया प्रपोज, अब कोर्ट मैरिज कर चौंकाया

सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट की खातिर छोड़ा था ‘पहला प्यार’, बैटिंग के इश्क में ना जाने कितनी बार किया स्कूल बंक

गौतम गंभीर ने कहा, ”नहीं, वह रिकी पोंटिंग से बेहतर खिलाड़ी हैं, क्योंकि रिकी का उपमहाद्वीप में श** रिकॉर्ड है.” गौतम गंभीर के इस कमेंट के बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं, क्योंकि महज दो दिन पहले गंभीर ने दावा किया था कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि बाद के समय में नियम बदल गए हैं. गौतम के इन्हीं दोनों बयानों पर लोग अब सवाल उठा रहे हैं.

News18 Hindi News18 Hindi News18 Hindi News18 Hindi

बता दें कि 10 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक जड़ा था. इस शतक के बाद एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच तुलना शुरू हो गई थी. इस तुलना को बेमानी बताते हुए गंभीर ने कहा था, ”आप विराट की तुलना सचिन से नहीं कर सकते. सचिन के जमाने में 30 गज के दायरे में पांच खिलाड़ी नहीं होते थे.”

Tags: Gautam gambhir, India Vs Sri lanka, Ricky ponting, Rohit sharma, Sachin tendulkar, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here