[ad_1]
नई दिल्ली. कल तक जो केएल राहुल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत को जिताकर विरोधियों की जुबान पर ताला जड़ दिया है. केएल राहुल (KL Rahul) ने बुधवार को तब मैचविनिंग पारी खेली, जब भारत 62 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था. कर्नाटक के इस विकेटकीपर बैटर ने इसके बाद 64 रन की धैर्यभरी पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत ही भारत कोलकाता में खेला गया दूसरा वनडे मैच जीत सका. भारत ने इसके साथ ही 3 मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है.
भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच जब से वनडे सीरीज शुरू हुई है, तभी से केएल राहुल की प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं. उनकी जगह पर सवाल उठाने वाले दो तरह के लोग हैं. पहले वे जिन्हें लगता है कि बतौर विकेटकीपर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए, लेकिन टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को वरीयता दे रहा है. दूसरे लोग वे हैं, जिन्हें लगता है कि पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव को होना चाहिए और केएल के चलते उन्हें यह जगह नहीं मिल रही है.
साफ है कि केएल राहुल ना सिर्फ टीम में विकेटकीपर और बैटर की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि दोहरी आलोचना भी झेल रहे हैं. केएल राहुल(KL Rahul Fifty) ने इस आलोचना का जवाब दूसरे वनडे में शानदार अर्धशतक बनाकर दिया.
कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को 215 रन पर ऑलआउट किया. पहले वनडे मैच में रनों का पहाड़ खड़ा करने वाली टीम इंडिया के लिए 216 रन का लक्ष्य मुश्किल नहीं होना चाहिए था. लेकिन क्रिकेट का क्या भरोसा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 82 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. उस वक्त सारी निगाहें केएल राहुल और हार्दिक पंड्या पर टिक गईं. केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला.
जब टीम का स्कार 161 रन था, तब पंड्या (36) आउट हो गए. एक बार फिर सारा दबाव केएल पर आ गया. राहुल इस दबाव पर खरे उतरे और अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. अब भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, KL Rahul, Team india
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 20:44 IST
[ad_2]
Source link