Home Sports ‘वर्ल्ड कप’ फाइनल खेल चुके कप्तान को नहीं मिल रही playing xi में जगह! 12th मैन बनने को मजबूर

‘वर्ल्ड कप’ फाइनल खेल चुके कप्तान को नहीं मिल रही playing xi में जगह! 12th मैन बनने को मजबूर

0
‘वर्ल्ड कप’ फाइनल खेल चुके कप्तान को नहीं मिल रही playing xi में जगह! 12th मैन बनने को मजबूर

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में ईशान की जगह नहीं बन रही
बांग्लादेश दौरे पर जमाया था दोहरा शतक

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में एक से बढ़ कर एक बैटर हुए हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में जगह बनाना कभी भी आसान नहीं रहा है. श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में दो खिलाड़ियों को लेकर लगातार चर्चा की जा रही है. सूर्यकुमार यादव जिसने टी20 में हाल ही में शतक जमाया जबकि दूसरे ईशान किशन जिसने वनडे में डबल सेंचुरी जमाते हुए हंगामा मचाया.

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले के प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के फैसला पर सवाल उठाए जा रहे हैं. चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी थी उसमें इतने टैलेंटेड बैटर भरे हैं कि प्लेइंग इलेवन बनाना मुश्किल हो गया है. कोच और कप्तान चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन कोई ना कोई अच्छा खिलाड़ी बाहर बैठेगा जरूर. यही वजह है कि डबल सेंचुरी जमाने वाला बैटर भी बारी का इंतजार करने को मजबूर है.

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान बना 12वां खिलाड़ी

भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप में कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले ईशान किशन के लिए वनडे के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो गया है. बांग्लादेश में खेले गए 2016 के इस वर्ल्ड कप में उन्होंने कप्तानी का कमाल दिखाया था. पिछले साल रोहित शर्मा के चोटिल होने पर मौका मिलने के बाद बांग्लादेश में ही डबल सेंचुरी जमा ईशान ने हंगामा मचाया. अब रोहित की वापसी की वजह से वो बाहर बैठे हैं. टीम के लिए 12वें खिलाड़ी भूमिका निभाते हुए वो बाकी खिलाड़ियों को पानी और जरूरत की चीजें मैदान पर पहुंचा रहे हैं.

मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह

केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा रहा है. ईशान को उनकी जगह पर कोच और कप्तान मौका दे सकते हैं. ओपनिंग में अच्छा करने वाले इस बैटर को मिडिल ऑर्डर में भी आजमाया जा सकता है. पहले और दूसरे वनडे में केएल को ही उतारा गया जबकि उनका फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा है.

Tags: India Vs Sri lanka, Ishan kishan, KL Rahul

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here