Home Sports VIDEO: उमरान मलिक को कुसल मेंडिस ने जड़ा सिक्स, विराट कोहली रह गए सन्न

VIDEO: उमरान मलिक को कुसल मेंडिस ने जड़ा सिक्स, विराट कोहली रह गए सन्न

0
VIDEO: उमरान मलिक को कुसल मेंडिस ने जड़ा सिक्स, विराट कोहली रह गए सन्न

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम 40 ओवर के भीतर 215 रन पर सिमट गई डेब्यू कर कर रहे सलामी बल्लेबाज नुवानिदु फर्नांडो (50) और कुसल मेंडिस (34) की पारियों के दम पर एक समय पर श्रीलंका की टीम 102 रन बनाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद भारतीय बॉलरों ने उन्हें जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया.

अपनी पारी के दौरान कुसल मेंडिल आक्रामक अंदाज में नजर आए. बैटिंग के दौरान मेंडिस ने उमरान मलिक की गेंद पर एक ऐसा छक्का जड़ा, जिसे देखकर विराट कोहली भी यकीन नहीं कर पाए. मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई. लेकिन मैच के 16वें ओवर में कुसल मेंडिस ने उमरान मलिक की शॉर्ट पिच डिलीवरी पर गेंद को स्टैंड्स में छक्के के लिए भेज दिया.

सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट की खातिर छोड़ा था ‘पहला प्यार’, बैटिंग के इश्क में ना जाने कितनी बार किया स्कूल बंक

IND vs AUS: ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं 6 दावेदार, एक तो जड़ रहा शतक पर शतक

श्रीलंकाई बल्लेबाज का यह शानदार सिक्स देख विराट कोहली इस पर रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक पाए. पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी उंगलियों से अपना मुंह ढंक लिया और गेंद को बाउंड्री से पार जाते हुए देख सन्न रह गए. कुसल मेंडिस के सिक्स पर विराट कोहली का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है.

Tags: India Vs Sri lanka, Kuldeep Yadav, Kusal Mendis, Umran Malik, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here