Home Breaking News सनसीखेज: कर्ज चुकाने का दबाव बना रही थी मीना, मुबीन ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या फिर…

सनसीखेज: कर्ज चुकाने का दबाव बना रही थी मीना, मुबीन ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या फिर…

0
सनसीखेज: कर्ज चुकाने का दबाव बना रही थी मीना, मुबीन ने दो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या फिर…

[ad_1]

चारों आरोपी

चारों आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 10 दिनों से दिल्ली पुलिस एक महिला की तलाश कर रही थी और उनकी तलाश कब्रिस्तान पर जाकर खत्म हुई। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें महिला का शव कब्रिस्तान से मिला है।

महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी से 2 जनवरी को गायब हो गई थी। दरअसल मीना के गायब होने पर उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

परिजनों ने मुबीन नाम के शख्स पर मीना को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुबीन को हिरासत में ले लिया था और पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मुबीन ने बताया कि उसने मीना की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफना दिया था।

पुलिस ने मुबीन की निशानदेही पर कब्रिस्तान से शव बरामद कर लिया और अन्य तीन लोगों के नाम बताए जिन्होंने इस हत्या में उसका साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मीना रोजमर्रा के खर्चों के लिए रेहड़ी-पटरी वालों को ब्याज पर उधार दिया करती थी। वह दो जनवरी से लापता हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुबीन और नवीन को गिरफ्तार किया जिन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक अन्य शख्स रेहान के साथ मिलकर मीना का कत्ल कर दिया है।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मीना का शव 2-3 जनवरी की दरम्यानी रात में नांगलोई कब्रिस्तान में दफनाया था। उन्हें मीना का कत्ल इसलिए करना पड़ा क्योंकि वह लगातार उन पर कर्ज लिए पैसे चुकाने का दबाव बना रही थी। इस घटना में एक ऑटो का इस्तेमाल किया गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच चल रही है। इस मामले में पुलिस ने कब्रिस्तान का देखरेख करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। कब्रिस्तान के केयरटेकर ने आरोपियों से 5000 रुपये लेकर उन्हें शव दफनाने की अनुमति दी थी।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here