Home Sports IND vs SL 2nd ODI LIVE: रोहित शर्मा का ईडन गार्डंस में फिर आएगा तूफान या श्रीलंका करेगा पलटवार?

IND vs SL 2nd ODI LIVE: रोहित शर्मा का ईडन गार्डंस में फिर आएगा तूफान या श्रीलंका करेगा पलटवार?

0
IND vs SL 2nd ODI LIVE: रोहित शर्मा का ईडन गार्डंस में फिर आएगा तूफान या श्रीलंका करेगा पलटवार?

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में आज श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतर रही है. गुवाहाटी में पहला वनडे मैच 67 रन से जीतने के बाद मेजबान टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतर रही है. पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार पारी खेली थी. रोहित और शुभमन ने अर्धशतकीय पारी खेली वहीं विराट ने करियर का 45वां वनडे शतक जड़ा था.

भारत बनाम श्रीलंका ऐसा है ईडन गार्डंस में रिकॉर्ड
भारत ने ईडन गार्डंस में ओवरऑल 23 वनडे मैच खेले हैं जहां उसे 12 में जीत मिली है जबकि 8 मुकाबलों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं 2 मुकाबले रद्द हुए हैं. जहां तो दोनों टीमों की इस मैदान पर भिड़ने की बात है तो दोनों ने यहां 5 वनडे खेले हैं जहां भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने 3 मैच जीते हैं जबकि श्रीलंका को एक जीत नसीब हुई है. एक मैच बेनतीजा रहा है.

भारत (संभावित प्लेइंग XI): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल.

श्रीलंका (संभावित प्लेइंग XI): पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे/महीश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिता, दिलशान मधुशंका/लाहिरू कुमारा.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here