Home Sports सूर्यकुमार यादव की तीसरे वनडे में जगह पक्की!, आखिर किसकी जगह बनेगा मौका

सूर्यकुमार यादव की तीसरे वनडे में जगह पक्की!, आखिर किसकी जगह बनेगा मौका

0
सूर्यकुमार यादव की तीसरे वनडे में जगह पक्की!, आखिर किसकी जगह बनेगा मौका

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार यादव को पहले दो वनडे में मौका नहीं दिया गया
श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे डेड रबर होगा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप फॉर्म बैटर सूर्यकुमार यादव को लेकर पिछले दिनों में काफी बातें की जा चुकी है. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में शतक बनाने के बाद भी कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने उनको वनडे सीरीज में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया. पहले दो मैच होने के बाद अब तीसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का खेलना तय माना जा रहा है. इस बात की भनक लगने के बाद हर किसी के मन में सवाल एक ही उठेगा कि आखिर किसकी जगह मिलेगी उनको तो हम दिए दे रहे है इसका जवाब.

पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया में जगह बनाने के बाद से सूर्यकुमार यादव ने ऐसी बल्लेबाजी की है जिसके बाद उनको बाहर बिठाना मुश्किल भरा फैसला होता है. कोच द्रविड और कप्तान रोहित ने भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले यही बात कही थी. धमाकेदार फॉर्म में चल रहे सूर्या को प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठाना कौन चाहेगा लेकिन बल्लेबाजी क्रम में उनकी जगह बन नहीं रही थी. पहले दो मैच के बाद हालात बदल चुके हैं और तीसरे मुकाबले में सूर्या को मौका मिलना तय है.

सूर्या आए तो कौन होगा बाहर?

वनडे टीम में सूर्या की जगह मिडिल ऑर्डर में बनती है और इस वक्त यह जगह श्रेयस अय्यर ने अपने नाम कर रखी है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले धमाल बल्लेबाजी करने वाले इस खिलाड़ी के प्रदर्शन में गिरावट आई है. गुवाहाटी में 28 रन बनाने वाले इस बैटर ने कोलकाता वनडे में भी इतने ही रन की पारी खेली. खराब पारी के साथ ही तीसरा वनडे डेड रबर होगा क्योंकि सीरीज में भारत के पास 2-0 की अजेय बढ़त होगी. ऐसे में सूर्या को मौका मिलना पक्का ही समझिए.

Tags: Shreyas iyer, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here