Home Sports IND vs SL: केएल राहुल बने ‘संकटमोचक’… कुलदीप-सिराज का कमाल.. टीम इंडिया का कोलकाता में धमाल

IND vs SL: केएल राहुल बने ‘संकटमोचक’… कुलदीप-सिराज का कमाल.. टीम इंडिया का कोलकाता में धमाल

0
IND vs SL: केएल राहुल बने ‘संकटमोचक’… कुलदीप-सिराज का कमाल.. टीम इंडिया का कोलकाता में धमाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

कुलदीप और सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए
भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
श्रीलंका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई

नई दिल्ली. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद केएल राहुल (KL Rahul) के अर्धशतक के दम पर भारत ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया. रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इसके साथ 3 मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10वीं जबकि ओवरऑल 15वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है.

श्रीलंका की ओर से रखे गए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 43.2 ओवर में 6 विकेट पर जीत हासिल कर ली. केएल राहुल ने नंबर  5 पर बैटिंग करते हुए ‘संकटमोचक’ की भूमिका निभाते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 93 गेंदों पर पचासा पूरा किया. राहुल ने वनडे करियर की 12वीं सेंचुरी जड़ी. राहुल ने 103 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए. कुलदीप यादव 10 रन पर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें:Sachin Tendulkar vs Virat Kohli: सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली में बेहतर कौन? सौरव गांगुली ने विवाद पर यूं लगाया फुल स्टॉप

रिकॉर्ड तोड़ना लक्ष्य नहीं… अभी बहुत दूर जाना है.. टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाना है, भारतीय युवा पेसर ने भरी हुंकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने सतर्क शुरुआत दिलाई. दोनों ने 33 रन की साझेदारी की. गुवाहाटी वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा दूसरे वनडे में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद शुभमन गिल भी अगले ओवर में 21 रन बनाकर चलते बने. विराट कोहली ने भी निराश किया. विराट को 4 के स्कोर पर लाहिरू कुमारा ने बोल्ड किया.

श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की. पंड्या 53 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक के आउट होने के बाद केएल राहुल को अक्षर पटेल का साथ मिला. दोनों ने शानदार बैटिंग कर भारत को मैच के साथ सीरीज भी दिलाने में अहम भूमिका निभाई .

श्रीलंका की ओर से डेब्यूटेंट नुवानिदु ने अर्धशतक जड़ा

दासुन शनाका ने कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. भारत ने कुलदीप और सिराज की धारदार गेंदबाजी से श्रीलंका को 40 ओवर के भीतर 215 रन पर समेट दिया. भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप ने 51 जबकि सिराज ने 30 रन देकर 3 -3 विकेट चटकाए. उमरान मलिक ने 2 विकेट लिए. डेब्यूटेंट नुवानिदु फर्नांडो (50) और कुसल मेंडिस (34) की पारियों से एक समय श्रीलंका की टीम 1 विकेट पर 102 रन बनाकर अच्छी स्थिति में होने के बावजूद 39.4 ओवर में आउट हो गई.

कुलदीप ने श्रीलंकाई मिडिलि ऑर्डर को किया तबाह

पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में पहले टेस्ट वापसी करते हुए पारी में 5 विकेट चटकाने के बावजूद कुलदीप को अगले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. उन्हें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के दाएं कंधे में सूजन के कारण बाहर होने पर गुरुवार को अंतिम एकादश में मौका दिया गया. कुलदीप ने श्रीलंका के मध्य क्रम को ध्वस्त किया. उन्होंने पिछले मैच में नाबाद शतक जड़ने वाले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (02) को भी बोल्ड किया. मेहमान टीम ने बीच में 43 गेंद में पांच विकेट गंवाए जिससे सपाट पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की उसकी उम्मीद टूट गई. नुवानिदु अच्छी लय में दिखे और उन्होंने मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े.

Tags: Hardik Pandya, IND vs SL, India Vs Sri lanka, KL Rahul, Kuldeep Yadav, Mohammed siraj, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here